स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत विमान पंचायत के तेजा बीघा गांव स्थित बघार में शुक्रवार की शाम तेज बारिश के साथ हुए वज्रपात की घटना में एक 50 वर्षीय किसान मोहन चौहान की मौत हो गई।मृतक तेजाबीघा गांव निवासी तेजा चौहान के पुत्र बताए गए है।ग्रामीणों ने बताया कि वे अपनी खेत में लगी मूंग की तैयार फसल से मूंग तोड़ रहे थे।तभी अचानक तेज बारिश आ गई। बारिश में भीगने के भय से वे खेत से निकल कर बघार में लगे एक पेड़ के नीचे जा कर बैठ गए।तभी वज्रपात की घटना घटी। घटना में वे बुरी तरह झुलस गए और घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। बघार में अपने खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों की नजर उनके ऊपर पड़ी। तब वे लोग इसकी सूचना घर वालों को दी। घटना की सूचना मिलने के बाद अरियरी थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक अरविंद कुमार ने मृतक की लाश को जब्त करने थाना से दारोगा ऋषभ यादव और उमेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस बलों को घटना स्थल पर भेजा। घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस टीम मृत किसान की लाश को जब्त कर ली। घटना के संबंध में एक यूडी केस अरियरी थाना में अंकित किया गया है। पुलिस ने मृतक की लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा भेजने की तैयारी में जुट गई है। उधर घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। घर वालों का रोते रोते बुरा हाल हो गया है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
