शुक्रवार को शेखपुरा विधानसभा के बूथ लेबल ऑफिसर यानि बीएलओ का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। अरियरी प्रखंड के सभागार में बीडीओ ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ किए बेहतर कार्य करने को लेकर बीडीओ ने सभी को बधाई देते हुए हौसला अफजाई का प्रयास किया। इस अवसर पर बीडीओ ने बताया कि जिला में शत-प्रतिशत कार्य करने वाला अरियरी पहला प्रखंड है। जिसके कारण जिले की रैंकिंग पूरे राज्य में अव्वल रहा ।उन्होंने सभी बीएलओ को पूर्व की तरह ही चुनाव आयोग के सभी कार्यों का बूथ लेवल पर निष्पादन करते रहने की अपील की।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।