Transcript Unavailable.
शहरी आजीविका मिशन द्वारा संचालित आश्रय गृह के केयरटेकर का चयन किया गया। इस अवसर पर लोगों को कचरा प्रबंधन के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग से दूर रहने के बारे में भी जागरूक करने का प्रयास किया गया । नगर परिषद शेखपुरा द्वारा वार्ड संख्या 26 के एकसारी में आश्रय स्थल का संचालन आजीविका मिशन के तहत आकाश महिला संगठन द्वारा किया जा रहा है। इस संगठन के केयरटेकर के लिए 3 लोगों का चयन किया जाना था। जिसके लिए कुल 60 आवेदन प्राप्त हुए तब लॉटरी के माध्यम से 3 लोगों का चयन किया गया। जिसमें दो महिला और एक पुरुष हैं रात्रि में पुरुष को ड्यूटी में लगाया जाएगा । इन सभी को आश्रय स्थल पर प्रतिदिन आठ 8 घंटे की ड्यूटी बजाने होगी। इन लोगों का चयन 3 माह के लिए किया गया है । इन्हें प्रतिमा 8600 रूपया का मानदेय दिया जाएगा इस संबंध में प्राप्त जानकारी में बताया गया कि नगर मिशन के तरुण कुमार आकाश महिला संगठन के किरण देवी सामुदायिक स्वच्छता उत्प्रेरक अजीत कुमार के साथ-साथ अट्ठारह स्वच्छता उत्प्रेरक और बड़ी संख्या में अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया को लेकर उपस्थित रहे। यहां उपस्थित सभी लोगों को सूखा और गीला कचरा के अलग-अलग निष्पादन के बारे में जानकारी दी गई। इन लोगों को सरकार द्वारा 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग प्रतिबंधित किए जाने के बारे में जानकारी दी गई और इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
4 महीने के लंबे अंतराल के बाद शेखपुरा में एक बार फिर से कोरोना के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में कार्य करना शुरु कर दिया है । जांच में जिले के बरबीघा क्षेत्र से एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया । इसके बाद सिविल सर्जन डॉक्टर पृथ्वीराज में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक कर इस संबंध में सभी को मिशन मोड में काम करने की हिदायत दी । सिविल सर्जन ने कोरोना के टेस्टिंग बढ़ाने के साथ-साथ टीकाकरण कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करने का निर्देश दिया। सिविल सर्जन ने जिले के महादलित और स्लम बस्तियों के अलावा ईट भट्टों पर कार्य करने वाले लोगों को अनिवार्य रूप से प्राथमिकता के आधार पर टीकाकृत करने का निर्देश दिया। सिविल सर्जन ने जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय के बाद जिले में कोरोना का एक मरीज मिला है । जिसे होम आइसोलेशन में रखते हुए सभी प्रकार के एहतियात बरते हुए उसके संपर्क में आने वाले लोगों की टेस्टिंग की गई। इसके अलावा सभी प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अधिक से अधिक लोगों के टेस्टिंग का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों टीकाकरण के कई मानदंडों पर जिला का रैंकिंग नीचे खिसक गया है। इसे पुनः ऊपर लाने का निर्देश स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया। सिविल सर्जन जीएनएम और एएनएम के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें होने वाले कठिनाइयों को दूर करने का भरोसा दिलाया। सिविल सर्जन ने बताया कि रविवार से शुरू किए गए पल्स पोलियो अभियान के दौरान अभी तक 85% से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक दी जा चुकी है।
सरकारी राशि के साथ खिलवाड़ करने और सरकार के लोक कल्याणकारी कार्यों को जनता तक नहीं पहुंचाने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई का सिलसिला शुरू हो गया है । ऐसे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के जेल जाने के दरवाजे खुल सा गया है। डीएम सावन कुमार द्वारा बरबीघा प्रखंड क्षेत्र के सर्वा गांव में बिना काम किए ही 3,85,000 रूपया गबन कर लेने के मामले में महिला वार्ड सदस्य और सचिव सहित संबंधित ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। डीएम द्वारा यह कार्रवाई शिकायत मिलने के बाद जांच कर सही पाए जाने पर दिया गया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी प्रभारी सोनी कुमारी ने बताया कि सर्वा गांव में दामोदर सिंह के घर से गेहूं गेहूनी नदी तक प्लेट सहित नाली एवं ईट खरंजीकरण के कार्य के लिए 2020-21 वित्तीय वर्ष में योजना दी गई थी ।लेकिन इस योजना में बिना काम किए सभी राशि की निकासी कर ली गई । इस संबंध में किए गए कार्य की मापी पुस्तिका भी संधारित नहीं की गई ।डीएम ने संबंधित तिरुपति प्राइवेट लिमिटेड के साथ-साथ ग्राम पंचायत सर्वा के तत्कालीन ग्राम पंचायत सदस्य अध्यक्ष माधुरी देवी वार्ड क्रियान्वयन प्रबंध समिति वार्ड संख्या 6 के सचिव ऊंकार कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। डीएम के इस आदेश के बाद सरकारी राशि का गबन और अनियमितता करने वालों के बीच खलबली मच गई है । डीएम के निर्देश पर इस प्रकार के और कई मामलों की जांच जारी है। इसमें जांच परिणाम आने के बाद उन लोगों के खिलाफ भी इसी प्रकार के कार्रवाई किए जाने की संभावना है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
डीएम के निर्देश पर ग्राम पंचायत पुरैना के बरूई गांव के वार्ड संख्या 14, 15 16 में मुख्यमंत्री पेयजल निश्चय योजना के तहत गड़बड़ी पाए जाने के बाद संबंधित वार्ड सदस्य और सचिव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया है। इस संबंध में बताया गया कि डीएम को शिकायत मिलने के बाद जिला पंचायती राज पदाधिकारी को इसकी जांच का जिम्मा दिया गया था। जांच में पाया गया कि वार्ड संख्या 14 में पेयजल का टंकी क्षतिग्रस्त है।बिजली मोटर जला हुआ है। स्टार्टर नहीं लगा है। वार्ड संख्या 15 में बोरिंग सूखा हुआ है । जबकि वार्ड संख्या 16 में पेयजल आपूर्ति बंद है। जिस पर डीएम ने वार्ड संख्या 14 के तत्कालीन वार्ड सदस्य राजकुमार चौधरी सचिव अनिल चौधरी वार्ड संख्या 15 के तत्कालीन वार्ड सदस्य हरे राम चौधरी सचिव रविंद्र कुमार पंडित वार्ड संख्या 16 के तत्कालीन वार्ड सदस्य विलास यादव और सचिव अर्जुन यादव पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
बिहार राज्य से प्रिंस कुमार न्यूज़ एक्सप्रेस मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, वृद्धजन पेंशन योजना का लाभ पाने के लिए शिवकुमारी देवी भटक रही थी ब्लॉक जाने के बाद भी इन्हे बार बार वापस भेज दिया जा रहा था। लेकिन जब शिवकुमारी देवी हमारे सवाददाता प्रिंस कुमार से मिली और उनको अपनी सारी परेशानी से अवगत करवाया। तब प्रिंस कुमार ने ब्लॉक कंप्यूटर ऑपरेटर से संपर्क कर के इनको वृद्धजन पेंशन योजना का लाभ दिलवाया
रोहतास जिले में अग्निपथ विरोध के दौरान उपद्रव मामले में असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा अभी तक तकरीबन 61 असामाजिक तत्वों के खिलाफ धारा 107 के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
ग्राम तुर्की की मंजू देवी मनरेगा के तहत लगाये गए पौधों का देखरेख कार्य कर रही हैं। जिनको पैसा दो या तीन माह का ही मिला है। शेष पैसा रोजगार सेवक के द्वारा नहीं दिया गया है। उनके द्वारा किए गए कार्यों का कोई लेखा-जोखा रोजगार सेवक के पास नहीं है। विशेष जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बरबीघा।मंगलवार को अष्टम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री जगदंबा प्लस टू उच्च विद्यालय सामस , बरबीघा ,शेखपुरा में विशेष रूप से योग और प्राणायाम का अभ्यास प्रधानाध्यापक डॉ शशांक कुमार के द्वारा कराया गया । इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक डॉ विनय कुमार ,मो० साजिद हुसैन ,शारदा कुमारी, रंजीत कुमार एवं मनोज कुमार राम आदि उपस्थित थे ।
