शहरी आजीविका मिशन द्वारा संचालित आश्रय गृह के केयरटेकर का चयन किया गया। इस अवसर पर लोगों को कचरा प्रबंधन के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग से दूर रहने के बारे में भी जागरूक करने का प्रयास किया गया । नगर परिषद शेखपुरा द्वारा वार्ड संख्या 26 के एकसारी में आश्रय स्थल का संचालन आजीविका मिशन के तहत आकाश महिला संगठन द्वारा किया जा रहा है। इस संगठन के केयरटेकर के लिए 3 लोगों का चयन किया जाना था। जिसके लिए कुल 60 आवेदन प्राप्त हुए तब लॉटरी के माध्यम से 3 लोगों का चयन किया गया। जिसमें दो महिला और एक पुरुष हैं रात्रि में पुरुष को ड्यूटी में लगाया जाएगा । इन सभी को आश्रय स्थल पर प्रतिदिन आठ 8 घंटे की ड्यूटी बजाने होगी। इन लोगों का चयन 3 माह के लिए किया गया है । इन्हें प्रतिमा 8600 रूपया का मानदेय दिया जाएगा इस संबंध में प्राप्त जानकारी में बताया गया कि नगर मिशन के तरुण कुमार आकाश महिला संगठन के किरण देवी सामुदायिक स्वच्छता उत्प्रेरक अजीत कुमार के साथ-साथ अट्ठारह स्वच्छता उत्प्रेरक और बड़ी संख्या में अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया को लेकर उपस्थित रहे। यहां उपस्थित सभी लोगों को सूखा और गीला कचरा के अलग-अलग निष्पादन के बारे में जानकारी दी गई। इन लोगों को सरकार द्वारा 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग प्रतिबंधित किए जाने के बारे में जानकारी दी गई और इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
