भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान मे आयोजित अंतराष्ट्रीय विश्व योगा दिवस ,सह कार्यक्रम मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय बाजीतपुर में योगा कार्यक्रम किया गया । जिसमें पार्टी जिला अध्यक्ष प्रो0 सुधीर कुमार ,जिला महामंत्री संजय कुमार उर्फ कारू सिंह ,पूर्व जिला अध्यक्ष डाक्टर के स्वंभू , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिन्हा, युवा मोर्चा जिला प्रभारी भागलपुर आनंद प्रकाश, जिला उपाध्यक्ष बिपिन मंडल, ब्रजेश कुमार o.b.c मोर्चा जिला महामंत्री पवन कुमार o.b.c मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष शेखपुरा राजेश्वर यादव ,चकंद्र राज बंशी ने शिरकत किया ।

डीएम सावन कुमार और एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बंद को लेकर एक संयुक्त आदेश जारी किया । संयुक्त आदेश के माध्यम से दोनों आला अधिकारियों ने आम नागरिकों को इस दौरान शांति बनाए रखने की अपील की है। बंद के दौरान सभी लोगों को सतर्क रहने और हिंसक गतिविधियों से संबंधित सूचना थाना एवं प्रशासन को देने की अपील की है। युवाओं को अपने विवेक से किसी के बहकावे में नहीं आने के बीच की गई है। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस को सहयोग देने की अपील भी की गई है। दूसरी ओर संयुक्त आदेश में असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शनिवार के दिन शेखपुरा पुलिस अंचल के पुलिस निरीक्षक मो शमशाद आलम ने चेवाड़ा थाना का निरीक्षण किया। थाना का निरीक्षण के दौरान थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक सुरेंद्र कुमार मिश्रा के साथ साथ सभी पुलिस पदाधिकारी और पुलिस कर्मी मौजूद थे। पुलिस निरीक्षक के थाने का निरीक्षण के दौरान लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कांडों के फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी अविलंब करने , शराब के विरुद्ध लगातार छापामारी अभियान और चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

अग्निपथ को लेकर पूरे देश में चल रहे आंदोलन और उपद्रव के मद्देनजर जिला में विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार की शाम डीएम सावन कुमार और एसपी कार्तिकेय शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बलों ने पूरे जिले में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च में एडीएम , एसडीओ , एसडीपीओ के साथ साथ दर्जन भर थानों और ओपी के अध्यक्ष और सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष सशस्त्र बल शामिल थे। शेखपुरा शहर के विभिन्न चौक चौराहों से वाहनों के काफिले के साथ फ्लैग मार्च में शामिल लोग बरबीघा शहर पहुंचे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

अग्निपथ को लेकर भारत बंद का शनिवार के दिन शेखपुरा जिला में भी काफी असर पड़ा है। जिले में बंद से निपटने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जगह जगह बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। जिले के शेखपुरा , सिरारी रेलवे स्टेशनों के अलावा कोसुंभा हॉल्ट पर पुलिस बलों की तैनाती की गई है। डीएम सावन कुमार खुद शहर में घूम कर स्थिति का जायजा ले रहे थे। शेखपुरा रेलवे स्टेशन पर आंदोलनकारी पहुंचे । जहां खुद डीएम स्टेशन पर पहुंचकर आंदोलन कारियों को समझा बुझाकर हटाया। जिला मुख्यालय के शेखपुरा -लखीसराय मुख्य सड़क मार्ग और शेखपुरा - चेवाड़ा मुख्य सड़क मार्ग को जोड़ने वाले रामाधीन कॉलेज मोड़ पर कुछ देर तक आंदोलन कारी छात्रों ने सड़क जाम किया और टायर जलाकर आगजनी की।लेकिन बाद में पुलिस के प्रयास से जाम को हटा दिया गया। इसी तरह जिले के शेखपुरा - बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग पर बिहटा गांव के समीप राजद के प्रधान महासचिव विजय यादव के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ता गण आंदोलनकारी छात्रों के पक्ष में सड़क पर ट्रकों को खड़ा करके आवागमन बाधित कर दिया। जिसके कारण काफी देर तक यातायात बाधित है। जाम में लोग फंसे है।उधर डीएम और एसपी ने संयुक्त आदेश जारी कर जिले में विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पूरे जिले में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा जारी कर दिया है। शहर के सड़कों पर पुलिस गस्त लगा रही है। वहीं चौक चौराहों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।शहर में दुकानें आम दिनों की तरह खुली है।लेकिन यातायात बाधित रहने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिले में किसी भी क्षेत्र में बंद के दौरान कोई भी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

शनिवार को अरियरी और चेवाड़ा थाना परिसर में भूमि विवाद के निपटारे हेतु जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में अरियरी के अंचल पदाधिकारी प्रभात रंजन , प्रभारी थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक ऋषभ यादव के अलावा थाना और अंचल कार्यालय के कई पदाधिकारी और कर्मियो के साथ दूर दराज से पहुंचे फरियादी मौजूद थे। इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि सरकार और एसपी के आदेश पर माह के हर शनिवार को इस थाना में जनता दरबार का आयोजन भूमि से संबंधित विवादों के निपटारे हेतु आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि आज जनता दरबार में कुल 10 मामला पहुंचा।

उबयऊनि पंचायत के पहाड़पुर गाँव से जमुना देवी ने बिहार मोबाइल वाणी को बताया कि उनकी नातिन छह साल की है जिसका नाम बिनीता है। बिनीता जो कि विकलांग है ,उसे अब तक ना ही विकलांगता पेंशन का लाभ मिला और ना ही किसी सरकारी योजना का लाभ मिला .

Transcript Unavailable.

बिहार से प्रिंस कुमार बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि बैरिया गाँव में स्थित मंदिर में जल की पूरी गांव में पानी की कोई भी व्यवस्था नहीं है। स्थानीय निवासियों को पानी की तलाश में दो सौ -तीन सौ मीटर दूर जाना पड़ता है।

Transcript Unavailable.