शनिवार के दिन शेखपुरा पुलिस अंचल के पुलिस निरीक्षक मो शमशाद आलम ने चेवाड़ा थाना का निरीक्षण किया। थाना का निरीक्षण के दौरान थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक सुरेंद्र कुमार मिश्रा के साथ साथ सभी पुलिस पदाधिकारी और पुलिस कर्मी मौजूद थे। पुलिस निरीक्षक के थाने का निरीक्षण के दौरान लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कांडों के फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी अविलंब करने , शराब के विरुद्ध लगातार छापामारी अभियान और चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
