Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के उगानी पंचायत के डेरवा ग्राम से सूर्यवश मुसहर मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, इन्होने मनरेगा में काम किया है लेकिन इनके मनरेगा मजदूरी का पैसा नहीं मिल रहा है। इसके लिए इन्हे सहायता चाहिए

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

जिला खनन विभाग के एक टीम ने शहर के गिरिहिंडा चौक पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चला कर ओवरलोड गिट्टी - बोल्डर लदा तीन हाइवा ट्रकों को पकड़ने के बाद जब्त कर उसे नगर थाना पुलिस के हवाले कर दी। चेकिंग अभियान के दौरान पकड़े गए तीनों ट्रकों के चालकों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार ट्रक चालकों में सिरारी ओपी क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव निवासी सदन यादव के पुत्र सनन यादव , नगर थाना क्षेत्र के टोटिया पहाड़ कारे गांव निवासी स्व दरोगी चौहान का पुत्र राजीव कुमार और नगर थाना क्षेत्र के कुंडा पथरैटा गांव निवासी मिशो यादव का पुत्र रवि कुमार बताया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पिछले तीन दिनों से देश के विभिन्न भागों में सरकार द्वारा सेना में अग्निपथ की बहाली की रूपरेखा तैयार किए जाने को लेकर चल रहे आंदोलन की लपट आज तीसरे दिन शेखपुरा जिला में पहुंच गया। राज्य के अन्य जिलों की तरह शेखपुरा भी इसकी चपेट में आ गया। जिले में तीसरे दिन आंदोलन ने रफ्तार पकड़ी ली और जिले के बरबीघा के श्री कृष्ण चौक पर आंदोलनकारी युवाओं के द्वारा टायर जलाकर आगजनी की । आंदोलनकारी विभिन्न सड़क मार्गों को जाम कर दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के रोहतास ज़िला से यशवंत कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि रोहतास जिले में संचालित सभी प्रकार के कोचिंग संस्थान 20 जून 2022 तक बंद रखने का आदेश दिया गया है।

बिहार राज्य के रोहतास ज़िला से यशवंत कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि केंद्र सरकार के द्वारा आर्मी भर्ती के लिए नई रिक्रूटमेंट निकाली गई है इसी को लेकर युवा काफी आक्रोशित हैं। बिहार में काफी बवाल मचा हुआ है। इसी को लेकर राज्य सरकार ने 18 जून को बंद से पहले राज्य के 12 जिलों में इंटरनेट पर लगाम लगाते हुए फेसबुक, ट्वीटर, व्हाट्सएप समेत 22 साइट और एप्स पर अगले तीन दिन तक किसी तरह का मैसेज आना-जाना बैन कर दिया है।

जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत कोसुंभा पुलिस ओपी के देवले गांव के समीप से गुजरने वाली टाटी नदी पुल के समीप बुधवार की मध्य रात्रि सड़क से गुजर रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार से वाहन ने विपरीत दिशा से बाइक पर सवार होकर अकेले घर वापस लौट रहे 40 वर्षीय विजय कुमार महतो को बुरी तरह रौंद दिया।घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर निकल भागा। घायलावस्था में पुलिस गस्ती दल ने युवक को सड़क से उठाकर इलाज हेतु देर रात सदर अस्पताल पहुंची। जहां इलाज के दौरान घायल युवक की मौत हो गई। युवक कोसुंभा हॉल्ट गांव निवासी वंशी महतो का पुत्र बताया गया है। सूत्रों ने बताया कि युवक अपने ननिहाल के गांव छबीला ठेका में आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेने के बाद बाईक पर सवार होकर घर लौट रहा था।तभी रास्ते में घटना घटी। मृतक तीन सहोदर भाइयों में सबसे बड़ा भाई था।इसके दो छोटे भाई सरकारी नौकरी के कारण बाहर रहते है।जबकि यह गांव में रहकर खेती बाड़ी का कार्य करता था। इस बाबत ओपी अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक कमला प्रसाद ने बताया कि मृत युवक की लाश को जब्त कर एएसआई रामानुज प्रसाद की निगरानी में उसे पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।घटना के संबंध में अज्ञात वाहन के चालक के विरुद्ध एक प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज की गई है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

डीएम सावन कुमार ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए जिला प्रोग्राम कार्यालय तथा विभिन्न बाल विकास परियोजना में कार्यरत आठ कर्मचारियों का एक साथ तबादला कर दिया है। तबादले के चपेट में आने वाले दो निम्न वर्गीय लिपिक तथा छह कार्यालय परिचारी शामिल हैं। बाल विकास परियोजना बरबीघा के निम्न वर्गीय लिपिक नरेश प्रसाद को शेखपुरा परियोजना एवं अरियरी की रेनू सिन्हा का तबादला जिला प्रोग्राम कार्यालय में किया गया है। कार्यालय परिचारी के पद पर कार्यरत धीरेंद्र कुमार का चेवाड़ा परियोजना से शेखोपुरसराय, मनोज कुमार का शेखपुरा से घाटकुसुंबा, राजेश कुमार का बरबीघा से अरियरी, रणविजय कुमार का अरियरी से जिला प्रोग्राम कार्यालय, राज किशोर प्रसाद का शेखोपुरसराय से बरबीघा तथा कौशल कुमार का जिला प्रोग्राम कार्यालय से चेवाङा परियोजना में तबादला किया गया है।