गोह औरंगाबाद में शनिवार को गोह पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे एक शराबी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि सूचना मिली थी की डिहुरी में एक व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मनोज मलाह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराबी को रविवार को जेल भेज दिया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के सासाराम जिला के मल्लीपुर ग्राम से हमारी श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहती है की, नल जल योजना के अंतर्गत लगाई गयी टंकी की सफाई नहीं होने के वजह से उसमे गंदगी बैठ जाती है जिससे वह पानी पिने लायक नहीं रहता है। इसलिए हमेशा टंकी की सफाई होनी चाहिए
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
शनिवार को जिला भाजपा के द्वारा आपातकाल के मुद्दे पर मीसा एक्ट के तहत जेल जाने वाले जेपी सेनानियों को सम्मानित किया गया। मीसा एक्ट के तहत जेल जाने वाले गोपाल केशरी , राजकुमार , भगवान दास गुप्ता , वृजनन्दन प्रसाद, निराला प्रसाद एवं सत्यनारायण प्रसाद को शेखपुरा भाजपा के पार्टी कार्यालय में सम्मानित किया गया। पार्टी के भागलपुर जिला के युवा जिला प्रभारी सह कार्यक्रम संयोजक आनन्द प्रकाश ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लागू कर सम्पूर्ण क्रांति के जनक जयप्रकाश नारायण, मोरारजी देसाई, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, कर्पूरी ठाकुर, सुशील मोदी, रविशंकर प्रसाद, नीतीश कुमार जैसे कई नेताओं को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबंध लगाकर नानाजी देशमुख के साथ बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। व्यक्ति की बोलने की आजादी छीन ली गई। सभा करने की पाबंदी लगाकर, जनता के मौलिक अधिकारों को कुचलने का काम किया गया। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ प्रेस पर भी प्रतिबंध लगाकर पत्रकारों को गिरफ्तार करना, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया को भंग कर देना। 21 महीने के आपातकाल के दौरान 110000 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया था।इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी ने 62 लाख से भी ज्यादा पुरुषों की जबरिया नसबंदी करा दी। इसमें ऐसे भी पुरुष शामिल थे, जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम या अविवाहित थे। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि इंदिरा गांधी के द्वारा लगाए गए आपातकाल के लिए राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी देशवासियों से माफी मांगेंगे ? इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो० सुधीर कुमार ने कहा कि आजाद भारत में ऐसा पहली बार हुआ कि देश में आपातकाल किसी राजनीतिक कारणों से लगाया गया। पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की कुर्सी सुरक्षित रहे, इसके लिए देश की जनता की आजादी को छीन लिया गया। आपातकाल के दौरान मीसा एक्ट लागू कर गिरफ्तार व्यक्तियों को ना तो कोर्ट में पेश किया जाता था और ना ही उन्हें जमानत मांगने का अधिकार था। उनके साथ क्रूरतापूर्वक व्यवहार किया जाता था।आपातकाल के दौरान सरकार के विरोध करने वालों का स्थान जेल हुआ करता था।आज के युवा पीढ़ी से आग्रह है कि वो आपातकाल को पढ़े-समझे ताकि देश को पुनः इस दंश से गुजरना ना पड़े।उन्होंने आगे कहा कि बिहार सहित अन्य राज्यों में NDA सरकार बनने के बाद हमारी सरकार सम्पूर्ण क्रांति व आपातकाल के दौरान जेल जाने वाले लोगों को सम्मान देते हुए जेपी सेनानी के तौर पर पेंशन देने की शुरुआत की।जिला भाजपा ने जेपी सेनानियों का इस वर्ष भी स्वागत व सम्मान करने का काम किया है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिन्हा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर, जिला महामंत्री संजय सिंह उर्फ कारू सिंह, आई टी सेल संयोजक गौरव कुमार, चुनाव सेल संयोजक रौशन कुमार, चकन्द्र राम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राज्य के जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में 25 जून से 27 जून 2022 तक आयोजित होने वाली सातवीं बिहार राज्य जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शेखपुरा जिला की टीम शनिवार को रवाना हुई। इस अवसर पर जिला हैंडबॉल संघ के सचिव आचार्य गोपाल जी ने 12 सदस्यीय टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
