स्नातक में नामांकन के लिए सत्र 2022-2023 का आवेदन शुरू कर दी गई है। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में स्नातक के नए सत्र 2022 से 25 में नामांकन शुरू कर दिया गई है आज सोमवार से ही फॉर्म अप्लाई किया जा रहा है। छात्र-छात्राएं अपना मोबाइल से भी आवेदन कर सकते हैं एक विद्यार्थी अधिकतम 10 कॉलेज का विकल्प चुन सकते हैं छात्र-छात्राएं संभलकर आवेदन मोबाइल लिया कंप्यूटर से करें ताकि आग किसी प्रकार की परेशानी ना हो कृपया ध्यान दें आवेदन करते समय कोई त्रुटि ना हो

बिहार राज्य से प्रमोद पांडेय ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि नालंदा ज़िला के सरमेरा प्रखंड की हुसैना पंचायत की छोटी मिसिया गाँव में एक साल से मोटर खराब है। इस कारण वहां पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। वहां के 150 घरों में जलापूर्ति बंद है। लोगों को सुबह होते ही पानी के लिए दौड़ लगानी पड़ रही है। इस गाँव की साढ़े पांच सो आबादी जलसंकट से जूझ रही है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार के मलेहपुर से सचिन मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहें हैं की मलेहपुर के वार्ड नंबर आठ में कुछ घरों के नल टूटने के कारण टंकी का पानी बर्बाद हो रहा था लेकिन अब उन नालों को बनवाया जा रहा है जिस कारण लोगों को पानी की पूर्ति में कोई समस्या नहीं होगी।

चेनारी प्रखंड के मल्हीपुर पंचायत के ग्राम सिंहपुर के आंगनवाड़ी सेंटर में कई महीनों से गर्भवती महिलाओं को और बच्चों को राशन नहीं दिया जा रहा था आज 1 किलो चावल 500 ग्राम दाल 50 ग्राम सोयाबीन दिया गया मनमानी तरीके से आंगनबाड़ी सेंटर के मैडम से कोई चीज पूछने के बाद वह बोलती है कि आप लोग सीडीपीओ के पास जाइए या अपने तरीका से राशन महिलाओं को देती है सरकारी नियम से नहीं चलतीहै

अरियरी स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत हुसैनाबाद गांव स्थित एक पानी से भरे तालाब में नहाने के दौरान पानी में एक 12 वर्षीय बालक पानी में डूब गया। जिसे ग्रामीणों के सहयोग से बेहोशी की अवस्था में तालाब से निकाला गया। बालक की पहचान गांव के प्रवीण मिस्त्री के पुत्र राजा कुमार के रूप में की गई है। बालक की हालत गंभीर होने के चलते उसे इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर रहने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु पावापुरी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल चिकित्सकों द्वारा रेफर कर दिया गया है। बालक की हालत काफी नाजुक बताई गई है। सूत्रों ने बताया कि बालक अपने हमजोली मित्रों के साथ गुपचुप तरीके से घर से निकल कर तालाब में नहाने चला गया। नहाने के दौरान पाव गहराई में फिसल जाने के कारण वह पानी से भरे तालाब में डूब गया। उसके साथी बच्चो द्वारा शोर मचाए जाने के बाद आसपास में काम कर रहे ग्रामीण दौड़े आए और बालक को अचेता अवस्था में उसे तालाब से निकाला ।जिसे फौरन सदर अस्पताल ले जाया गया। बालक की हालत काफी चिंताजनक है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

शेखपुरा जिला पंच - सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष तथा जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत अबगिल गांव निवासी पंकज कुमार को राष्ट्रीय मजदूर संघ का शेखपुरा के जिला अध्यक्ष बनाया गया है। पटना में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता तारिक अनवर , कन्हैया कुमार और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा की उपस्थिति में इन्हे जिला अध्यक्ष चुना गया। पंकज कुमार को इंटक का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले के कांग्रेस के दर्जनों नेताओ और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हे बधाई दी है।साथ ही कहा है कि इनके नेतृत्व में जिला में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

एसपी कार्तिकेय शर्मा के निर्देशों के आलोक में पुलिस ने अलग - अलग सड़क मार्गों पर छापामारी कर ओवरलोड बालू और गिट्टी - बोल्डर लदे अवैध रूप से ढुलाई करते 11 ट्रैक्टरों को जब्त कर ली। हालांकि ट्रैक्टर चालक गण निकल भागने में सफल हो गए। शेखोपुर सराय - बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग पर रविवार को शेखोपुरसराय थाने के समीप अवैध रूप से बालू ले जा रहे दो ट्रैक्टर को शेखोपुरसराय थाने की पुलिस व टेक्निकल टीम के द्वारा जप्त कर लिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाने के समीप अवैध रूप से बालू ले जा रहे ट्रैक्टर खिलाफ छापेमारी अभियान चला गया। जिसमें की दो ट्रैक्टर अवैध रूप से बालू लेकर बरबीघा की तरफ जा रहा था ।फरार चालक एवं ट्रैक्टर मालिकों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है । उधर टेक्निकल सेल की टीम ने एसपी के निर्देशों के आलोक में नेमदार गंज - सामस पथ पर मालदह गांव के समीप छापामारी कर ओवरलोड गिट्टी - बोल्डर लदे 9 ट्रैक्टरों को जब्त कर बरबीघा थाना पुलिस के हवाले कर दिया। एसपी के निर्देशों पर अवैध बालू और पत्थर , गिट्टी का कारोबार करने वालों के ऊपर नकेल कसने की कार्रवाई लगातार की जा रही है।जिसमे पुलिस को बराबर सफलता मिल रही है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सोमवार के दिन जिले के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत केवटी डीह मध्य विद्यालय में पढ़ने वाले स्कूली बच्चों को केवटी पंचायत के मुखिया डॉ दीपक कुमार अपनी तरफ से टाय प्रदान किया। जबकि भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय के पंखा विहीन वर्ग कक्ष में सीलिंग फैन भी उपलब्ध कराया।मुखिया ने ग्राम पंचायत केवटी अंतर्गत मध्य विद्यालय केवटी डीह में वर्ग 6 ,7 ,8 के विद्यार्थियों के बीच समारोह पूर्वक अपने हाथों से टॉय का वितरण किया। इस अवसर पर इनके साथ में वार्ड सदस्य शम्भू सिंह ,उपमुखिया अबधेश कुमार, शिक्षक गण चंदन कुमार, सुनील कुमार, अजित कुमार, नूरी कुमारी, गुंजा कुमारी, प्रधानाध्यापक बालेंदु भूषण आदि मौजूद थे। मुखिया ने विद्यालय के वर्ग 4, ,5 के वर्ग कक्ष में सीलिंग फैन भी लगबाये । मुखिया ने इस मौके पर अपने उदगार में कहा कि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को टाय प्रदान करने का उद्देश्य यह है कि बच्चों के बीच उन्नत मानसिकता पैदा हो।वे खुद को किसी अच्छे विद्यालय का विद्यार्थी समझ कर पढ़ाई में और ज्यादा लगन व मेहनत के साथ आगे बढ़ सके।उन्होंने कहा कि शिक्षा के बगैर किसी क्षेत्र या समाज का विकास असंभव है। उन्होंने विद्यालय परिवार को भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ने पर वे विद्यालय के विकास में हरसंभव सहयोग करेंगे। पंचायत के मुखिया के व्यक्तिगत इस पहल की सराहना करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक बालेंदु भूषण ने उन्हे विद्यालय परिवार की तरफ से आभार व्यक्त किया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।