अरियरी स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत हुसैनाबाद गांव स्थित एक पानी से भरे तालाब में नहाने के दौरान पानी में एक 12 वर्षीय बालक पानी में डूब गया। जिसे ग्रामीणों के सहयोग से बेहोशी की अवस्था में तालाब से निकाला गया। बालक की पहचान गांव के प्रवीण मिस्त्री के पुत्र राजा कुमार के रूप में की गई है। बालक की हालत गंभीर होने के चलते उसे इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर रहने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु पावापुरी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल चिकित्सकों द्वारा रेफर कर दिया गया है। बालक की हालत काफी नाजुक बताई गई है। सूत्रों ने बताया कि बालक अपने हमजोली मित्रों के साथ गुपचुप तरीके से घर से निकल कर तालाब में नहाने चला गया। नहाने के दौरान पाव गहराई में फिसल जाने के कारण वह पानी से भरे तालाब में डूब गया। उसके साथी बच्चो द्वारा शोर मचाए जाने के बाद आसपास में काम कर रहे ग्रामीण दौड़े आए और बालक को अचेता अवस्था में उसे तालाब से निकाला ।जिसे फौरन सदर अस्पताल ले जाया गया। बालक की हालत काफी चिंताजनक है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
