बिहार राज्य से प्रमोद पांडेय ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि नालंदा ज़िला के सरमेरा प्रखंड की हुसैना पंचायत की छोटी मिसिया गाँव में एक साल से मोटर खराब है। इस कारण वहां पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। वहां के 150 घरों में जलापूर्ति बंद है। लोगों को सुबह होते ही पानी के लिए दौड़ लगानी पड़ रही है। इस गाँव की साढ़े पांच सो आबादी जलसंकट से जूझ रही है।