गोह औरंगाबाद में शनिवार को गोह पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे एक शराबी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि सूचना मिली थी की डिहुरी में एक व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मनोज मलाह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराबी को रविवार को जेल भेज दिया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।