रोहतास रेलवे अब अपने बड़े स्टेशनों से साथ-साथ छोटे स्टेशनों पर भी स्थानीय उत्पादों की ब्राडिंग करने जा रहा है. इसका मकसद स्थानीय उत्पादों को तैयार करने में लगे लोगों के जीवन स्तर में आर्थिक बदलाव लाना और स्वदेशी को बढ़ावा देना है. अब बड़े स्टेशनों के साथ-साथ छोटे स्टेशनों के प्लेटफार्मों पर स्थानीय उत्पादन की सामान उपलब्ध होंगे. इसके लिए रेलवे देश भर के 5328 स्टेशनों पर वन स्टेशन वन प्रोडक्ट (ओएसओपी) योजना को प्रारंभ करने जा रहा है. इस योजना के तहत पंडित दीन दयाल रेल मंडल के 35 रेलवे स्‍टेशनों को चुना गया है. जिसमें रोहतास जिले के पांच रेलवे स्टेशन शामिल हैइससे स्थानीय भारतीय उत्पादों को देशभर में पहचान मिलेगी व उनका बाजार व्यापक होगा. रेलवे के इतिहास में पहली बार कियोस्क लगाने के लिए पंद्रह दिनों की महज एक हजार रुपये फीस ली जाएगी. रेल मंत्रालय ने देश भर के 16 जोन में इस संबंध में निर्देश जारी कर स्टेशनों की सूची भी जारी कर दी है. इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूह, स्वैच्छिक सेवा संगठन, सहकारी समितियां इस योजना में शामिल हो सकते है. यदि एक स्टेशन पर दो लोग आवेदन करते हैं, तो लॉटरी सिस्टम से ड्रा निकाला जाएगा..