Transcript Unavailable.
झारखण्ड राज्य बोकारो जिला से नागेश्वर महतो ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर पेटरवार प्रखंड अंतर्गत शर्मा कला पंचायत चंद्रपुरा बुढ़वा टांढ़ एवं दाड़ित पंचायत के जेरुवा टांढ़ ग्राम में रविवार को मेगा कोरोना जाँच शिविर का आयोजन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्साह प्रभारी डॉ अलबेल केरकेट्टा की देख रेख में किया गया। कोरोना जाँच शिविर में शर्मा कला एवं दाड़ित पंचायत के विभिन्न ग्रामों से आये 363 लोगों का स्वाब संग्रह किया गया। चिकित्साह प्रभारी डॉ अलबेल केरकेट्टा ने बताया कि लिए के गए स्वाब सैंपलिंग को रिम्स रांची भेजा जायेगा। कोरोना जाँच कराने के लिए किसान ,मजदूर व ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
सेवा सप्ताह में भाजपाइयों ने किया गौशाला की साफ सफाई
Transcript Unavailable.
कॉल इंडिया में बेरोजगारी बढ़ेगी - लाला
सीओ ने की कोविड-19 की समीक्षा
भाजपाइयों ने मनाया सेवा सप्ताह
झारखण्ड राज्य के बोकारो ज़िला के पेटरवार प्रखंड से एन महतो ने बोकारो मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पेटरवार प्रखंड स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में आँगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं को न्यूट्री गार्डन-पोषण वाटिका से सम्बंधित प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के दौरान आँगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं को बताया गया कि वर्तमान समय में पोषण वाटिका से उत्पादित सब्ज़ी का ही सेवन हर व्यक्ति को करना चाहिए। विशेषकर गर्भवती महिला व धातृ महिलाओं को इसे विशेष रूप से खाना चाहिए जिससे उनका पोषण स्तर सही रह सके तथा वो स्वस्थ व निरोग्य रह सके। प्रशिक्षकों ने आंगनवाड़ी केंद्र की सेविकाओं को बताया कि वह कैसे अपने आसपास की जमीन का उपयोग कर पोषण वाटिका का निर्माण कर सकती हैं तथा किस प्रकार के मौसम में कौन सी सब्जी लगा सकती है।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पोषण स्तर को सुधारना था। कार्यक्रम में रासायनिक खाद से उत्पादित सब्जियों का प्रयोग नहीं करने की सलाह भी दी गई।इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ उदय कुमार सिंह ने प्रशिक्षण ले रही सेविकाओं को अपने घर के आस-पास किचन गार्डन लगाकर हरी सब्जी का उत्पादन करने की सलाह दी और कहा कि जैविक खाद एवं वर्मी कंपोस्ट का खेत में प्रयोग करें। बगीचे में नीम आधारित दवाओं का प्रयोग तथा छिड़काव जरूरी है और प्रतिदिन 300 ग्राम हरी सब्ज़ी का सेवन करना भी जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान पालक ,मूली, मेथी ,धनिया ,गाजर आदि के बीजों का वितरण आंगनवाड़ी केंद्र की सेविकाओं के बीच किया गया।
कार एवं 407 मालवाहक ट्रक के बीच हुई सीधी टक्कर में एक लड़की सहित 3 जख्मी
ओजन परत दिवस पर लगाए गए पौधे
