झारखण्ड राज्य बोकारो जिला से नागेश्वर महतो ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर पेटरवार प्रखंड अंतर्गत शर्मा कला पंचायत चंद्रपुरा बुढ़वा टांढ़ एवं दाड़ित पंचायत के जेरुवा टांढ़ ग्राम में रविवार को मेगा कोरोना जाँच शिविर का आयोजन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्साह प्रभारी डॉ अलबेल केरकेट्टा की देख रेख में किया गया। कोरोना जाँच शिविर में शर्मा कला एवं दाड़ित पंचायत के विभिन्न ग्रामों से आये 363 लोगों का स्वाब संग्रह किया गया। चिकित्साह प्रभारी डॉ अलबेल केरकेट्टा ने बताया कि लिए के गए स्वाब सैंपलिंग को रिम्स रांची भेजा जायेगा। कोरोना जाँच कराने के लिए किसान ,मजदूर व ग्रामीणों की भीड़ लग गई।