बाराडीह मुखिया पुष्पा देवी ने प्लास्टिक सेग्रीगेशन शेड का किया उद्घाटन।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
लीला जानकी पब्लिक स्कूल रधुनाथपुरम पेटरवार के प्रांगण में शुक्रवार को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 में सम्मिलित होनेवाले वर्ग दशम् के सभी छात्र-छात्राओं की विदाई सह आशीर्वचन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पेटरवार के सेवा निवृत प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी घनश्याम साहु ने बतौर मुख्य अतिथि पद से संबोधित करते हुए कहा कि ने विद्यार्थी सक्रिय रूप से मन लगा कर सतत परिश्रम करेंगे तो सुनिश्चित रूप से सफलता मिलेगी. शिक्षकों के मार्गदर्शन पर अपनी पढ़ाई का प्रबंधन करें. विद्यालय के निदेशक नीरज सिन्हा ने विद्यार्थियों पर भरोसा जताते हुए कहा कि आप आगामी परीक्षा में बहुत ही अच्छे और शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने जीवन को उत्कृष्ट बनाएँगे. यह परीक्षा ही आपका भविष्य तय करेगी. इसलिए पूरी तन्मयता के साथ स्वाध्याय में जुटे रहे. प्राचार्य अमर प्रसाद ने कहा कि उज्जवल भविष्य आपका इंतजार कर रहा है. मेहनत से कभी जी न चुराएँ. इस अवसर पर कृष्ण कुमार सहित अपने विद्यालय के सभी प्रबुद्ध शिक्षक -शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए उत्तप्रेरित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.
प्रखण्ड सभागार में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना को लेकर हुई बैठक।
अशोक कुमार मण्डल ने प्रेसवार्ता कर कार्यकर्त्ताओं को हजारों की संख्या में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने की अपील की।
पेटरवार के विभिन्न पंचायतों में मनरेगा के तहत कूप, आम बागवानी, डोभा, टिसीबी व ट्रेंच कटिंग की कई योजनायें चल रही हैं पर मजदूरी भुगतान समय पर नहीं होने से कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. फिलहाल पंचायतों में सिर्फ नयी योजनाओं का काम ही यदा कदा चल रही है बाकि पुरानी योजनाओं का काम मजदूरी भुगतान नहीं होने पर रुका हुआ है. एक आंकड़ा के अनुसार अरजुवा पंचायत में 8 लाख 83 हजार 44 रूपये, चांदो में 3 लाख 39 हजार 7 सौ 20 रूपये, दारीद 2 लाख 56 हजार 2 सौ 12, ओरदाना 7 लाख 51 हजार 32, पतकी में 12लाख 26 हजार 3 सौ 76, सदमाकला में 2 लाख 85 हजार 4 सौ 56, उलगड्डा में 5 लाख 76 हजार 3 सौ 45 एवं उत्तासारा पंचायत में 3लाख 85 हजार 5 सौ 9 रूपये. कुल 79 लाख 91 हजार 9 सौ 64 रूपये सिंचाई कूप, आम बागवानी, डोभा, टिसीबी व ट्रेंच की योजनाओं में बकाया है. यह बकाया गत चार माह से है. पेटरवार प्रखंड के मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि समय पर मजदूरी भुगतान नहीं होने पर मजदूर लगातार काम पर जाने से कतराने लगते हैं चुंकि उनका घर मजदूरी से ही चलता है. बीच में कुछ राशि आयी जिससे कुछ राहत मिली पर पर्याप्त भुगतान नहीं हो पाया. इस तरह से गत चार माह से योजनाओं के कार्यन्वयन में ज्यादा परेशानी बढ़ी है. जैसे ही राशि उपलब्ध होगी अविलम्ब भुगतान कर दिया जायगा और कार्यों को गति दी जायगी.
झारखंड राज्य के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को बनाये जाने पर पेटरवार प्रखंड झामुमो के प्रधान कार्यालय में झामुमो कार्य कर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है. कार्य कर्ताओं ने मिठाई बाँट कर खुशी का इजहार किया. बधाई देने वालों में प्रखण्ड 20 सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो जिला उपाध्यक्ष मनोहर मुर्मू, प्रकाश महतो, राकेश सेठी, हासीम अंसारी, शिवचरण महतो, गंगाधर महतो, शक्तिधर महतो, पूर्व मुखिया पंचानन महतो, टुनटुन जायसवाल, हेमा कुमारी, दीपक वर्मा, दुख्तार अंसारी, हसनुल अंसारी, शौकत अंसारी, अजय बेसरा, मंसूर आलम आदि शामिल हैं.
गोमिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले गोमिया और पेटरवार प्रखंड में 12 करोड़, 27 लाख, 5 हजार 5 सौ रूपये की लागत से मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधीन 6 सड़कों को सुदृढ़ीकरण कार्य किया जाएगा- उक्त जानकारी विधायक डॉ लंबोदर महतो ने पत्रकारों को दी. विधायक ने कहा कि सड़कों का सुदृढ़ीकरण हेतु प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है और कहा कि बहुत ही जल्द उक्त सड़कों का टेंडर कार्य प्रमंडल बोकारो की ओर से निकाला जाएगा. 12 करोड़, 27 लाख, 5 हजार पांच सौ रूपये की लागत से मुख्यमंत्री ग्राम सड़क निर्माण योजना के तहत जिन सड़कों का सुदृढ़ीकरण किया जायेगा उनमें गोमिया प्रखंड के महुआ टांड़ से बड़की पुन्नू तक, हीरक रोड़ भोला डीह से डेंडे तक, महुआ टांड़ से पालू, रोला से खखंडो तक, धवैया से हरद गड्ढा तक और पेटरवार प्रखंड में पेटरवार तेनु पथ से कटहल टांड़ तक सड़क सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाएगा.
