Transcript Unavailable.
मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय नावाडीह में बीडीओ ने दिए कैरियर काउंसलिंग के टिप्स
पेटरवार स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्य कार्यालय में रविवार को प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल की अध्यक्षता में एक समारोह अयोजित कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई. भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीन दयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता शांतिलाल जैन, अनिल स्वर्णकार, असित कुमार बनर्जी, संजय सिन्हा, अकील मरांडी, प्रीतम यादव, प्रदीप कुमार नायक, जग्गू महतो, मनोज कुमार शर्मा, राम भरोस प्रसाद, वृशकेतु प्रसाद, मुकेश ओझा, युगल किशोर महतो, शैलेश महतो, राजेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.
सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर रविवार को पेटरवार थाना परिसर में शांति समिति की एक बैठक की गई. अंचल अधिकारी अशोक राम ने सभी पूजा पंडालों और शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों से कहा कि पूजा के बाद दूसरे दिन शांतिपूर्ण माहौल में निर्धारित रूट पर शोभा यात्रा निकालकर प्रतिमा का विसर्जन कर दें. उन्होंने कहा कि पूजा पंडाल में अपने वोलेंटियर को ड्रेस कोड में रखें और विधि व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को सहयोग करें. कहा कि शराब पीकर हुडदंग मचाने वालों पर पैनी नजर रहेगी. मौके पर शांति समिति के अध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा, बीडीओ संतोष कुमार महतो, एस आई प्रफुल्ल महतो, भाकपा नेता पंचानन महतो, बिनोद कुमार, लालदेव महतो, मुमताज अंसारी, असित कुमार बनर्जी, हारून रसीद, राजेंद्र कुमार नायक, अनिल स्वर्णकार, श्याम सुंदर मंडल, उदित कुमार सेठी, पवन कुमार, हासिम अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे.
पेटरवार प्रखंड कार्यालय के निकट स्थित चिल्ड्रन पाराडाइज पब्लिक स्कूल में रविवार को 19 वां वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया. स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर वार्षिक समारोह का विधिवत उद्घाटन किया. वार्षिक समारोह के दौरान स्कूल के बच्चों ने नाटक, व्याख्यान, कविता पाठ, गीत -नृत्य आदि कार्यक्रम की प्रस्तुति कर दर्शकों का मन मोह लिया. बच्चों के कार्यक्रम को देख सभी लोग प्रशंसा किये. कार्यक्रम में प्रथम स्थान पाने वाले प्रिंसी एंड ग्रुप, द्वितीय स्थान आनंद एंड ग्रुप तथा तृतीय स्थान स्वीटी एंड ग्रुप को स्कूल के अध्यक्ष ने पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया. मौके पर विद्यालय के संचालक अभिषेक कुमार, अमित कुमार सिन्हा, विकास कुमार, कामेश्वर प्रसाद बक्शी, रणधीर सिन्हा, मनोज महथा, स्वरूप सहाय, अनु प्रसाद, अरविंद कुमार, राहुल बक्शी, सिंटू कुमार ,साजिदा बानो , समाइरा परवीन, अर्चना कुमारी , अबोध गुरु , प्रमिला, नीतू सिन्हा , काजल कुमारी, अजमेरून, निगार जहां, शिवदयाल सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे.
गोमिया के विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने पेटरवार प्रखंड अंतर्गत दारीद पंचायत के लुकैया आदिवासी टोला में 63 केवीए काे विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन फीता काट कर किया. इसके पूर्व ग्रामीणों ने विधायक डॉ महतो का एन एच 23 से रमन सोरेन के घर तक फूलों की वर्षा कर एवं मांदर की थाप पर आदिवासी रीति-रिवाज से आगमन के दौरान स्वागत किया गया. मौके पर विधायक की पत्नी सह विधायक प्रतिनिधि कौशल्या देवी, विधायक प्रतिनिधि चन्दन सिन्हा, वार्ड सदस्य कुंती देवी, हारून रसीद, भूपेंद्र कुमार, रमन सोरेन, गोपाल महतो, सुगन चन्द, बलदेव सोरेन, बिनोद सोरेन, बिष्टु सोरेन, कृष्णा संतोष महतो सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
Transcript Unavailable.
शाहिद तिलका मांझी की जयंती मनाई गई
Transcript Unavailable.
बावा तिलका मांझी की जयंती पर मरीजों के बीच किया गया फल का वितरण
