दलसिंहसराय प्रखंड क्षेत्र के केवटा गाँव में माँ काली पूजा समिति नव युवक संघ की बैठक काली मंदिर के परिसर में किया गया, जिसमें हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सर्वसहमति से समाजसेवी सोनू चौधरी की अध्यक्षता में निर्णय लिया गया कि 4 नवम्बर (गुरुवार) दीपावली के दिन काली पूजा और 5 नवम्बर को संध्या में 108 थाली से माँ काली की महाआरती, 6 नवम्बर को महाप्रसाद वितरण एवं 7 नवम्बर को विसर्जन का निर्णय लिया गया। मौके पर अध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी, कोषाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी, सचिव सोनू चौधरी एवं व्यवस्थापक के रूप में सुरेंद्र कुमार को नियुक्त किया गया। वहीं सक्रिय सदस्य रूप में गौतम चौधरी, रितेश कुमार, विकास, मनोज, गुलशन राहुल, रजनीश, बमबम, सोना बाबू सुमित समेत अन्य केवटा ग्रामवासी है।
आज दिनांक 25 अक्टूबर 2021 को जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में कोविड-19 टीकाकरण एवं जाँच कार्य के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षात्मक बैठक की गई।बैठक में जिलाधिकारी द्वारा कुछ महत्वपुर्ण निर्देश दिए गए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आज दिनांक 25 अक्टूबर 2021 को जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आहूत की गई।बैठक में अपर समाहर्ता, महाप्रबंधक राज्य खाद्य निगम,सामान्य शाखा प्रभारी पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, सहायक निदेशक माप तौल एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।बैठक में जिलाधिकारी द्वारा कुछ ज़रूरी निर्देश दिए गए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर के भिषणपुर प्रखंड से आशा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहती है कि श्रम कार्ड क्या हैं, श्रम कार्ड बनाने से क्या-क्या होता है। इसमें क्या क्या पेपर लगता है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। वही कहती है कि श्रम कार्ड के बारे में उनको जानकारी मिली है कि श्रम कार्ड बनाने में पैसे नहीं लगता है लेकिन एक भैया ने 50 रूपये लिए है।
थाना क्षेत्र के टांड़ा में ग्रामीणों ने बाइक सवार एक युवक को देसी कट्टे के साथ रविवार की शाम को पकड़ा, एवं इस आशय की सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष आनन्द कश्यप के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने उक्त युवक को गिरफ्तार किया एवं उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक देसी कट्टा एवं एक स्प्लेंडर बाइक जिसका रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 33 एजी 1085 है मिला। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार पंचायत आम चुनाव 2021, तृतीय चरण हेतु जिला नियंत्रण कक्ष में प्रत्येक प्रखंड निर्वाचन क्षेत्र हेतु पदाधिकारियों/कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से तथा दिनांक 8 अक्टूबर 2021 को प्राप्त परिवादों के संधारण एवं विभिन्न प्राधिकारो को भेजे जाने वाले आवश्यक प्रतिवेदन का संकलन कर भेजने हेतु *उजियारपुर एवं दलसिंहसराय प्रखंड के निर्वाचन हेतु मतदान के अवसर पर जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आम आदमी पार्टी दिल्ली बुराड़ी के विधायक संजीव झा के द्वारा "कार्यकर्ता संवाद " कार्यक्रम का आयोजन यू एन पैलेस मोहनपुर,समस्तीपुर में जिला अध्यक्ष केशव किशोर प्रसाद की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि संजीव झा का स्वागत केशव किशोर प्रसाद एवं समस्तीपुर की टीम ने मिथिला परंपरा के अनुसार,चादर पाग और फूल माला से किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
क्षेत्र के आलमपुर वार्ड अध्यक्ष विजय कुमार सिंह के दरवाजे पर खड़ी बोलेरो चोरों ने चुरा ली है। अरुण कुमार ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि पुलिस ममाले की अनुसंधान में जुटी हुई हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के जिला जमुई के खैरा प्रखंड के गोरियरी ग्राम से दीपक कुमार साथ में ग्रामीण मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि उनकी तीन बेटियाँ है जिनको वे अपनी गरीबी के कारण ज्यादा पढ़ा नहीं पाए। इनमे से वे एक सबसे छोटी बेटी को इंटरमीडिएट तक की पढाई करायी है। बेटी चाहती थी कि वे पुलिस बनेगी या अन्य सरकारी फार्म भर कर नौकरी करेगी। बेटी के अनुसार इन्होने उसको आगे की पढाई करने को कहा।
