खेतों का निरिक्षण कर फसल क्षति रिपोर्ट बनाने के बजाय आफिस में बैठकर "शून्य" क्षति का रिपोर्ट भेजे जाने से आक्रोशित किसान ने जुलूस निकालकर कस्बे आहर में कृषि समन्वयक का पूतला फूंका.बड़ी संख्या में किसानों ने अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले कस्वे आहर वार्ड- 9 में जुटकर अपने- अपने हाथों में नारे लिखे तख्तियां, झंडे, फेस्टून लेकर नारे लगाते हुए जुलूस निकालकर सभा किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

महान स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस के शहादत दिवस को केंद्र कर बुधवार को मोतीपुर वार्ड-10 में किसानों की बैठक हुई.अपने अध्यक्षीय संबोधन में किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि मोतीपुर के किसानों के खेत जलमग्न है. नप पदाधिकारी, बीडीओ आदि से बार- बार आग्रह के बाद भी जलनिकासी नहीं कराया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के सीपीआरओ राजेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अनुपम शर्मा ने पूर्व मध्य रेल के नए महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण कर लिया है । इसके पूर्व दक्षिण पूर्व रेलवे में अपर महाप्रबंधक के पद पर पदस्थापित थे । श्री अनुपम शर्मा के योगदान देने के पूर्व अब तक बनारस रेल इंजन कारखाना की महाप्रबंधक सुश्री अंजली गोयल पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक का अतिरिक्त कार्यभार देख रही थीं ।अनुपम शर्मा ‘‘भारतीय रेल यांत्रिक इंजीनियरिंग सेवा‘‘ (IRSME) के अधिकारी हैं तथा उन्होंने स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिस, जमालपुर में 1982 में योगदान दिया। आपने मंुबई विश्वविद्यालय(जे.बी.आई.एम.एस.) से वित्तीय प्रबंधन में मास्टर डिग्री प्राप्त की हैं । भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम)/अहमदाबाद से पब्लिक मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने का गौरव प्राप्त है तथा मिलान के बोकानो विश्वविद्यालय तथा कार्नेगी मेलॉन यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग (यू.एस.ए.) से लीडरशिप कोर्स में भाग लिया है। श्री शर्मा रोलिंग स्टॉक से संबंधित विभिन्न अध्ययन के क्रम में जर्मनी, आस्ट्रिया, यूके, यूएसए, फ्रांस और चीन जा चुके हैं । श्री अनुपम शर्मा ने भारतीय रेल को 35 वर्षों से अधिक की विशिष्ट सेवा प्रदान की है । श्री शर्मा प्रारंभ मेें मध्य रेलवे के भुसावल और मंुबई मंडल में विभिन्न पदों पर तथा परेल लोको वर्कशॉप और पूर्वोत्तर रेलवे में मुख्य मोटिव पावर इंजीनियर के पद पर कार्य किया है। पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक के तौर पर तथा बाद में राईट्स में गु्रप जेनरल मैनेजर (रॉलिंग स्टॉक डिजाइन) के पद पर पदथापित रहे हैं । राइट्स में अपने कार्यकाल के दौरान इन्होंने कोलंबिया और सउदी अरब में भी अपनी सेवाएं दी हैं । राइट्स से प्रतिनियुक्ति से वापसी के बाद श्री अनुपम शर्मा चेन्नई मंडल के मंडल रेल प्रबंधक और इसके बाद रेलवे बोर्ड में कार्यकारी निदेशक मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ट्रैक्सन) के पद को सुशोभित कर चुके हैं ।श्री शर्मा मध्य रेलवे के मुंबई डिवीजन में रेल परिचालन को सुचारू करने में अग्रणी कार्य करने हेतु वर्ष 1998 में रेलवे बोर्ड स्तर पर प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार सहित कई अन्य पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं । अधिकारियों एवं कर्मचारियों में समान रूप से लोकप्रिय श्री शर्मा फुटबॉल, क्रिकेट सहित अन्य खेलों में गहरी रूचि है ।

बिहार राज्य के पूर्णिया जिला से भक्त प्रह्लाद ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया बेटी को भी हक़ है अपना जीवन जीने का। बेटी कुछ भी कर सकती है बेटी से ही तो हम हैं बेटी हर फर्ज निभाती है बेटी ही माँ ,बहन और दादी का रूप है। बेटी ही संसार की जगत जननी होती है

समस्तीपुर जंक्शन पर शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार. समस्तीपुर जिले के स्थानीय रेलवे जंक्शन पर जीआरपी पुलिस ने शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जंक्शन पर रेलवे जीआरपी के पुलिस ने शराब की 6 बोतल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

* एक महिला से हाथ जोड़कर आरजू-मिन्नत और एक महिला पर एफआईआर, ये कैसा न्याय - बंदना सिंह * बंद पड़े पुल, पुलिया, नाला खोलकर जल्द जलनिकासी हो अन्यथा आंदोलन- ऐपवा * जलमार्ग अवरूद्ध करने वालों पर एफआईआर से कम मंजूर नहीं- आशिफ होदा ताजपुर, 20 जुलाई '21 थाना पर सर्वदलीय बैठक के बाद जलनिकासी कराने को निकले ताजपुर बीडीओ मनोज कुमार, पुलिस, सर्वदलीय नेताओं माले के सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, मो० एजाज, सामाजिक कार्यकर्ता जीतेंद्र कुमार, कांग्रेस के अब्दुल मालिक, राजद के मो० आफो, मो० मनौअर, भाकपा के राम प्रीत पासवान, पत्रकार विजय केशरी, ट्रेक्टर ऐजेंसी संचालक संजय कुमार राय, जल जमाव पीड़ितों की उपस्थिति में हास्पिटल रोड में सरकार जमीन में बने बंद पड़े पुलिया को जेसीबी से काटकर खोलने से एक महिला द्वारा विरोध कर पूरजोर तरीके से रोक दिया गया. काफी समझाने के बाद भी महिला सरकार जमीन को खोदकर नाला निकालने देने को तैयार नहीं हुई. स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला मकान निर्माण के समय सरकारी पुलिया को बंद कर दी थी. इसे लेकर हंगामा खड़ा हो गया. नेताओं के साथ पुलिस एवं सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में बीडीओ मनोज कुमार ने कई बार महिला को माताजी बोलते हुए हाथ जोड़ा लेकिन महिला पुलिया खोदने नहीं दी. इस दौरान करीब दो फीट गड्ढ़ा किया गया. इससे पुलिया दिखाई नहीं दिया. महिला अंत तक जेसीबी के समक्ष खड़ी रही. अंत में वक्त की नजाकत को देखते हुए सोमवार को करीब 11-30 बजे रात्री में खोदाई बंद कर दिया गया. इस तरह सरकारी जमीन को नहीं खोदने देकर सैकड़ों परिवारों को जल प्लावित किये रहने एवं बीडीओ की गुहार को महिला द्वारा अनसुनी कर देने की घटना के बाद जल निकासी शुरू नहीं होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है. इस संदर्भ में महिला अधिकार कार्यकर्ता सह ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने कहा कि वे पांडे पोखर में मिट्टी भराई में भ्रष्टाचार के खिलाफ लूट का तमाम सबूत लेकर भाकपा माले के प्रखण्ड पर धरना में शामिल होने पर अन्य लोगों समेत उन पर बीडीओ मनोज कुमार द्वारा मुकदमा कर जेल में डालने का रास्ता साफ कर दिए जबकि एक महिला जो जलनिकासी का सरकारी रास्ता रोके हुई हैं, उनको बीडीओ द्वारा हाथ जोड़कर आरजू-मिन्नत. एक महिला को जेल और एक महिला को षष्टांग दण्डवत, यह कैसा न्याय है. बाजार क्षेत्र में यह चर्चा का विषय है. ऐपवा नेत्री ने बीडीओ, सीओ, पुलिस से सख्ती बरतकर तमाम बंद पड़े सरकारी पुल, पुलिया, नाला आदि खोलवाने अन्यथा जलकैदी बने सैकड़ों पीड़ितों के साथ मिलकर आंदोलन तेज करने की घोषणा की है. पैक्स अध्यक्ष सह इनौस नेता आशिफ होदा ने कहा कि सरकारी पुल, पुलिया, नाला बंद करने वालों को बीडीओ द्वारा हाथ जोड़ने से दबंगों का मतलब बढ़ेगा और जल जमाव पीड़ितों को मुक्ति नहीं मिलेगी. सरकारी जमीन पर कब्जा जमाकर जलमार्ग को बाधित करने वालों पर एफआईआर दर्ज करें

Transcript Unavailable.

सोनुपुर उत्तर पंचायत में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है।इसका मुख्य कारण यह है कि बाघोपुर, एरौत, मुरादपुर, ठाहर, बैजनाथपुर, भुतहा एवम मोतीपुर इन सारी जगहों से पानी आने के कारण पंचायत की आधी आबादी पानी में डूबा हुआ है।घरों में पानी घुस गया है।किसी भी समय अप्रिय घटना घट सकती है। पचगामा गांव के मुख्य सड़क के किनारे पूर्व से कच्चा नाली था। वहां के स्थानीय व्यक्ति के द्वारा नाला जाम कर दिया गया। जिसके कारण जल जमाव की स्थिती बनी हुई है।इसकी सूचना अंचल अधिकारी रोसरा को दिया गया, परंतु अबतक कोई भी कार्रवाई नहीं किया गया है।जनता त्राहि त्राहिमाम कर रही है अंचल अधिकारी रोसरा से जल निकासी की मांग पंचायत की मुखिया श्रीमती अनिता देवी ने की है.

समस्तीपुर शिवाजी नगर प्रखंड के बंधार पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 3 में महादलित टोला का निचला अस्तर मानसून की बारिश की जलजमाव के कारण टापू में तब्दील हो गया है लगभग 50 परिवार का आना जाना मुश्किल में है जिसे देखने सुनने वाला कोई नहीं है जलजमाव के कारण लोगों के बीच भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लोगों को कमर भर पानी में तैर कर किसी आवश्यक कार्य के लिए अनजान करना पड़ता है मौके पर मुखिया प्रतिनिधि संध्या कुमारी पति राजीव पासवान ने आकर उन लोगों का हालचाल लिया और प्रशासन से पानी निकालने का उचित कार्रवाई करने को कहा पानी का जल जमाव होने के कारण मच्छर आदि प्रकार के कीड़े मकोड़ों का डर बना रहता है जलजमाव में पीड़ित लोग जोखन राम मदन राम रामदेव राम मानसून राम बालूराम महेंद्र राम संजीव राम अशोक राम कन्हैया राम सभी महादलित लोगों ने प्रखंड प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की

थानेदार को निगरानी ने रिश्वत लेते दबोचा पटना के दीदारगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार को बालू माफिया से 60 हजार रुपया घूस लेने के आरोप में निगरानी ने गिरफ्तार साथ ही सिपाही विवेक कुमार को भी हिरासत में निगरानी की टीम ने ले लिया