बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राजकुमार ठाकुर ने जानकारी दी कि अब तक 20 करोड़ लोग ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले कामगार को एक ई-श्रम कार्ड (e-SHRAM Card) जारी किया जाता है, जिसकी मदद से रजिस्टर्ड कामगार देश में कहीं भी, कभी भी विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा फ्री दुर्घटना बीमा की मदद भी है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर प्रखण्ड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में सुरक्षित शनिवार का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का संचालन वरीय शिक्षक सहिन्द्र राम ने की।विभागीय निदेश के आलोक में चौथे शनिवार को जल व भूमि का संरक्षण,वायु प्रदूषण एवं पेड़-पौधों का संरक्षण के संदर्भ में प्रधानाध्यापक द्वारा जानकारी दी गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी हरपुर पंचायत में भाकपा-माले का पंचायत सम्मेलन मंगलवार को संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता भाग्यनारायण राय ने की।इसमें बतौर पर्यवेक्षक भाकपा-माले प्रखंड कमिटी सदस्य किशोर कुमार राय व मुख्य अतिथि के तौर पर भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार उपस्थित थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शहीद पत्रकार ब्रजकिशोर ब्रजेश का पांचवा शहादत दिवस उत्क्रमित मध्य विद्यालय सलखन्नी के परिसर में कॉमरेड धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में समारोह पूर्वक मनाया गया। सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया तदोपरांत एक संकल्प सभा आयोजित की गई।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 65वीं पुण्यतिथि के अवसर पर स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह के बलुआही स्थित आवासीय परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। आगत अतिथियों ने बाबा साहब के तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा के सुमन अर्पित किए। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

आर एल महतो इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन में डीएडएल सत्र 2021-23 के प्रशिक्षुओं का अभिनंदन सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ दीप प्रज्वलन, सरस्वती माँ के चरणों में पुष्पांजलि व माल्यार्पण के साथ किया गया। प्रो० निधी नंदा एवं प्रशिक्षु मनीषा कुमारी, डेज़ी कुमारी, संगम कुमारी एवं निशा कुमारी ने स्वागत गीत गाकर सभी नए विद्यार्थियों का अभिनंदन किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर विभूतिपुर विधायक कॉमरेड अजय कुमार ने विभूतिपुर प्रखण्ड के विभिन्न छठ पूजा घाटों का निरीक्षण किया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

छठ के महापर्व की शुरुआत आज यानी 8 नवंबर से हो रही छठ है। यह पर्व चार दिन मनाया जाता है। पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे और चौथे दिन क्रमश: अस्त होते और उदय होते सूर्य को नदी या तालाब में खड़े होकर अर्घ्य देते हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।  

शिवाजी नगर में कुल 21 प्रतिशत मतदान है जिसमे पुरषों की भागीदारी 20.25 प्रतिशत और महिलाओं का 23 प्रतिशत भागीदारी रही। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

आज बिहार पंचायत चुनाव में मतदान के क्रम में महिलाएँ ,पुरूषों से ज़्यादा तत्पर दिखाई दे रही हैं। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।