थाना क्षेत्र के टांड़ा में ग्रामीणों ने बाइक सवार एक युवक को देसी कट्टे के साथ रविवार की शाम को पकड़ा, एवं इस आशय की सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष आनन्द कश्यप के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने उक्त युवक को गिरफ्तार किया एवं उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक देसी कट्टा एवं एक स्प्लेंडर बाइक जिसका रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 33 एजी 1085 है मिला। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।