पटोरी प्रखंड के 3 पंचायत में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पंचायत उपचुनाव, 44% हुआ मतदान । जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के पटोरी प्रखंड के 3 पंचायत के तीन अलग-अलग वार्ड में गुरुवार को चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में पंचायत उप चुनाव संपन्न हुआ, तारा धमौन पंचायत वार्ड 10 में पंच के लिए 50.42%, रुपौली पंचायत के वार्ड संख्या 7 में पंच पद 49.74% एवं दक्षिणी धमौन पंचायत वार्ड नंबर 10 के वार्ड सदस्य के लिए 28.29% मत डाला गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के पटोरी प्रखंड के स्थानीय शत्रुघ्न शरण महाविद्यालय हवासपुर परिसर में गुरुवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोरंजन मोदीन एवं मंडल प्रभारी धर्म वीर कुंवर की मौजूदगी में आयोजित बैठक की अध्यक्षता धर्मवीर कुमार ने किया. जिला उपाध्यक्ष एवं अन्य वक्ताओं ने मोदी सरकार के कार्यकाल 9 बर्ष की उपलब्धि को जन जन तक पहुंचाने एवं पार्टी के सांगठनिक मजबूती पर विस्तार अपने अपने विचार व्यक्त किए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत रामचंद्रपुर दशहरा निवासी आशुतोष प्रसाद यादव एवं प्रोफेसर सुनीता कुमारी के पुत्र उत्कर्ष यादव ने यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

विद्यापतिनगर प्रखंड के मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत स्थित कन्या मध्य विद्यालय में वृहस्पतिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर स्वयंसेवी संस्था "प्रयत्न" के द्वारा बच्चों को डिजिटल शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एलईडी स्मार्ट टीवी लगाई गई । इस संबंध में जानकारी देते हुए गैर सरकारी संगठन "प्रयत्न" के जिला समन्वयक विकास कुमार ने बताया कि हमारी संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं अन्य क्षेत्रों में बेहतरी के लिए कार्य करती है । सरकारी विद्यालयों के बच्चों को डिजिटल ज्ञान व उनके स्वस्थ मनोरंजन के उद्देश्य से विद्यालय में पठन-पाठन को बेहतर बनाने के लिए संस्था द्वारा 50 इंच का स्मार्ट टेलीविजन लगाया गया है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

सरायरंजन प्रखण्ड के तिसवारा में बस एवम ट्रैक्टर में भीषण टक्कर हुई है जिसमें सड़क किनारे का किराना दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गया और बस ड्राइवर गंभीर रुप से जख्मी हो गया।

भगवानपुर चकसीमा गांव में राजद पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा प्रखंड स्तरीय अंबेडकर परिचर्चा का आयोजन किया गया है. जनकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के पटोरी प्रखंड के रुपौली पंचायत अंतर्गत भागवानपुर चकसीमा गांव में राजद कार्यकर्ताओं द्वारा स्तरीय अंबेडकर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. राजद के जिलाध्यक्ष रोमा भारती की मौजूदगी एवं रविंद्र कुमार साहनी की अध्यक्षता में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुर्व शिक्षा मंत्री राम लखन राम एवं अन्य वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर के नाम पर भाजपा जनता को बरगलाना चाह रही है। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।