अब ग्रामीण डाक घरों में भी मिलेगा मखाना डाकघर घर नए नए उत्पाद को की बिक्री शुरू कर दी है मिथिला का विश्व प्रसिद्ध मखाना अब समस्तीपुर डाकघर में मिलेगा इसकी गुणवत्ता की अच्छी होगी डाक अधीक्षक राजीव रंजन ने इसकी जानकारी दी

मंगलवार को बिहार मंत्रिमंडल होगा विस्तार भाजपा जदयू ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर तैयारी कर ली है कुछ नए चेहरे एवं पुराने चेहरे को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है

ठहरा पंचायत भवन पर राशन किरासन व विकास मनरेगा योजना में धांधली के खिलाफ इंकलाबी नौजवान सभा पंचायत कमिटी के बैनर तले 6 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन अनशन शुरू की गई ।जिसमें मुख्य मांग में पंचायत पर शिविर लगाकर आधार कार्ड बनाने ,आधार कार्ड में सुधार ,बॄद्धा पेंशन, विधवा पेंशन ,राशन कार्ड में नाम जोड़ने ,नए राशन कार्ड बनाने आयुष्मान भारत कार्ड बनाने में ,पीएमआवास ,जाति ,आवास, आय प्रमाण पत्र ,जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, एलपीसी ,दाखिल खारिज ,जमाबंदी अलग ,करने रसीद अप टू डेट करने में हेराफेरी पर रोक लगाने की गारंटी की जाय।ठहरा पंचायत में माह अक्टूबर का आधा ,अप्रैल ,नवंबर ,दिसंबर 2020माह का पूरा राशन जन वितरण प्रणाली के विक्रेता डीलर के द्वारा नहीं दिया गया वही छलावा देकर कार्डधारी के सदस्य से गलत ढंग से पॉस मशीन में अंगूठा का निशान लिया गया ।इसकी उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषी डीलर व पदाधिकारियों पर कार्यवाही की जाए तथा उपभोक्ता को बका‌या राशन दिया जाए। ठहरा पंचायत के मुखिया,पंचायत समिति सदस्य द्वारा किए गए सत्र 2016-2021वर्ॺ के विकास व मनरेगा योजना में धांधली की जांच कराते हुए मास्टर रौल व आय व्यय को सार्वजनिक किया जाए।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

स्थानीय मोतीपुर निवासी लोकप्रिय किसान सह भाकपा माले नेता दशरथ सिंह का द्वितीय पूण्यतिथि मंगलवार को मोतीपुर वार्ड-10 स्थित दशरथ भवन में संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।     

छात्र राजद की एक महत्वपूर्ण बैठक समस्तीपुर प्रखंड के जितवारपुर में संपन्न हुई l अध्यक्षता छात्र राजद के जिलाध्यक्ष सतीश यादव ने किया l छात्र राजद के जिलाध्यक्ष सतीश यादव ने अपनी कमिटी का विस्तार करते हुए आशीष देव को छात्र राजद का जिला उपाध्यक्ष , शानू राज को जिला महासचिव , रोहित कुमार व विनेश कुमार को जिला सचिव, सन्नी कुमार राय को समस्तीपुर प्रखंड अध्यक्ष , प्रशांत कुमार को उजियारपुर प्रखंड अध्यक्ष तथा दीपक कुमार यादव को खानपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया l बैठक के मुख्य अतिथि व स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किया l मौके पर राजद के प्रदेश प्रवक्ता व स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन का अभिनन्दन पाग, चादर व माला से किया गया l बैठक को सम्बोधित करते हुए राजद के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ताओं के बिना संगठन को मजबूत और विस्तारित नहीं किया जा सकता। इसके लिए जरूरी है कि वार्ड स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाए। संगठन को और अधिक मजबूत व धारदार बनाने पर बल देते हुए कहा कि कार्यकर्ता जितना सशक्त व समर्पित होगा संगठन उतना ही मजबूत होगी l मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , राजद प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव , पूर्व महासचिव रामकुमार राय, अट्टा यादव , नंदन यादव , कुंदन यादव , अजित आनंद , ब्रजेश यादव , मुकेश यादव , मोo अमरोज , सूरज पटेल , सुमन कुमार , रौशन कुमार , रामनरेश पासवान , शम्भू राम, राजेश कुमार साह , रवि रंगीला , हिमांशु यादव तथा छात्र राजद के नवमनोनीत पदाधिकारीगण मौजूद थे lविस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिभूतिपुर थाना क्षेत्र में समस्तीपुर रोसरा प्रखंड में बेलसंडी तारा स्थित एक चुरा मिल के निकट बाइक और पिकअप की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया है मृतक की पहचान हो जी आर पुर थाना के वीर नामा गांव के रामचंद्र सदा के 22 वर्षीय पुत्र अनिल सदा के रूप में की गई है जबकि घायल 24 वर्षीय परसदा थाना क्षेत्र के भरपुरा चर्चा ही गांव का रहने वाला बताया गया है घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ घायल को उपचार के लिए सीएससी में भर्ती कराया है जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया हादसे के बाद भी कप लेकर चालक फरार हो गया बताया जाता है कि अनिल सदा अपने मौसेरे भाई वो सदा के साथ बाइक से मौसी के घर चाचा ही भरपूर आ जा रहा था उसी बीच बेलसंडी तारा के निकट 155 बाइक सवार को ठोकर मार दी थाना अध्यक्ष केसी भारती ने बताया कि पोस्टमार्टम मैं भेजने की प्रक्रिया जारी है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

दिल्ली किसान आंदोलन के दौरान किसान एवं पत्रकार पर लादे गये झूठे मुकदमें वापस लेने, जेल में बंद किसान- पत्रकार- सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता को रिहा करने, किसान विरोधी तीनों कृषि कानून रद्द करने, बिजली विधेयक 2020 वापस लेने, बिहार में बाजार समिति को बहाल करने, बंद पड़े चीनी मिल चालू करने, मोतीपुर मंडी में बाजार समिति जोड़ने आदि मांगों को लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा एवं भाकपा माले के संयुक्त बैनर तले शनिवार को जुलूस निकालकर बाजार भ्रमण के बाद गांधी चौक पर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम आंदोलन चलाया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

किसान आंदोलन के दौरान किसानो व पत्रकारों पर दर्ज मुकदमें को वापस लेने और तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांगों को लेकर अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति द्वारा आहूत राष्ट्रव्यापी चक्का जाम को लेकर शनिवार की दोपहर महागठबंधन के कार्यकर्ता समस्तीपुर में सड़क पर उतर कर नगर भवन के समीप दरभंगा - मुसरीघरारी पथ को जाम कर दिया। इसके पूर्व स्टेशन चौक स्थित गांधी स्मारक के पास से आंदोलनकारी कृषि बिल को काला कानून बताते हुए समस्तीपुर शहर में रोषपूर्ण प्रदर्शन किया तथा नगर भवन के पास पहुंच कर दोपहर 02 बजे से 03 बजे तक 01 घंटा के लिए सड़क जाम किया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में लोक निर्माण एवं ग्रामीण विकास संशोधन संस्था के राष्ट्रीय गौरव सम्मान समारोह मे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके समाजसेवी एनजीओ संघ बिहार सह प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के संस्थापक सचिव संजय कुमार बबलू को राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

आज दिनांक 6 फरवरी 2021 को अखिल भारतीय किसान सभा के आह्वान पर किसान विरोधी बिल के खिलाफ किसान संगठन के द्वारा विभूतिपुर में कल्याणपुर महावीर चौक पर काॅ विद्यानंद विद्यार्थी एवं काॅ रामविलास प्रवासी की अध्यक्षता में सभा की गई सभा को किसान नेता सह विभूतिपुर के विधायक कॉमरेड अजय कुमार किसान विरोधी बिल पर विस्तार से चर्चा करते हुए बिल वापस लेने की मांग की गई इस बिल के माध्यम से सरकार पूंजीपतियों के हाथों देश को गुलाम बनाने की साजिश की जा रही है सभा को सीपीआई नेता कॉमरेड रामनरेश राय, कामरेड विनोद कुमार विनय,कामरेड राम चंद्र ठाकुर, कॉमरेड परमानंद मिश्र, खे म यू नेता शशिकांत झा, भारत की जनवादी नौजवान सभा के जिला मंत्री महेश कुमार, किसान नेता श्याम किशोर कमल, कॉमरेड सिया प्रसाद यादव कॉमरेड जागेश्वर महतो क्रांति कुमार, DYFI नेता कृष्णमूर्ति ,बबलू कुमार आदि ने संबोधित करते हुए किसान विरोधी बिल के तीव्र निंदा की तथा लोगों से किसान विरोधी बिल के खिलाफ संघर्ष में भरपूर सहयोग करने का आह्वान किए। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।