आज दिनांक 6 फरवरी 2021 को अखिल भारतीय किसान सभा के आह्वान पर किसान विरोधी बिल के खिलाफ किसान संगठन के द्वारा विभूतिपुर में कल्याणपुर महावीर चौक पर काॅ विद्यानंद विद्यार्थी एवं काॅ रामविलास प्रवासी की अध्यक्षता में सभा की गई सभा को किसान नेता सह विभूतिपुर के विधायक कॉमरेड अजय कुमार किसान विरोधी बिल पर विस्तार से चर्चा करते हुए बिल वापस लेने की मांग की गई इस बिल के माध्यम से सरकार पूंजीपतियों के हाथों देश को गुलाम बनाने की साजिश की जा रही है सभा को सीपीआई नेता कॉमरेड रामनरेश राय, कामरेड विनोद कुमार विनय,कामरेड राम चंद्र ठाकुर, कॉमरेड परमानंद मिश्र, खे म यू नेता शशिकांत झा, भारत की जनवादी नौजवान सभा के जिला मंत्री महेश कुमार, किसान नेता श्याम किशोर कमल, कॉमरेड सिया प्रसाद यादव कॉमरेड जागेश्वर महतो क्रांति कुमार, DYFI नेता कृष्णमूर्ति ,बबलू कुमार आदि ने संबोधित करते हुए किसान विरोधी बिल के तीव्र निंदा की तथा लोगों से किसान विरोधी बिल के खिलाफ संघर्ष में भरपूर सहयोग करने का आह्वान किए। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।