किसान आंदोलन के दौरान किसानो व पत्रकारों पर दर्ज मुकदमें को वापस लेने और तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांगों को लेकर अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति द्वारा आहूत राष्ट्रव्यापी चक्का जाम को लेकर शनिवार की दोपहर महागठबंधन के कार्यकर्ता समस्तीपुर में सड़क पर उतर कर नगर भवन के समीप दरभंगा - मुसरीघरारी पथ को जाम कर दिया। इसके पूर्व स्टेशन चौक स्थित गांधी स्मारक के पास से आंदोलनकारी कृषि बिल को काला कानून बताते हुए समस्तीपुर शहर में रोषपूर्ण प्रदर्शन किया तथा नगर भवन के पास पहुंच कर दोपहर 02 बजे से 03 बजे तक 01 घंटा के लिए सड़क जाम किया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।