ठहरा पंचायत भवन पर राशन किरासन व विकास मनरेगा योजना में धांधली के खिलाफ इंकलाबी नौजवान सभा पंचायत कमिटी के बैनर तले 6 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन अनशन शुरू की गई ।जिसमें मुख्य मांग में पंचायत पर शिविर लगाकर आधार कार्ड बनाने ,आधार कार्ड में सुधार ,बॄद्धा पेंशन, विधवा पेंशन ,राशन कार्ड में नाम जोड़ने ,नए राशन कार्ड बनाने आयुष्मान भारत कार्ड बनाने में ,पीएमआवास ,जाति ,आवास, आय प्रमाण पत्र ,जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, एलपीसी ,दाखिल खारिज ,जमाबंदी अलग ,करने रसीद अप टू डेट करने में हेराफेरी पर रोक लगाने की गारंटी की जाय।ठहरा पंचायत में माह अक्टूबर का आधा ,अप्रैल ,नवंबर ,दिसंबर 2020माह का पूरा राशन जन वितरण प्रणाली के विक्रेता डीलर के द्वारा नहीं दिया गया वही छलावा देकर कार्डधारी के सदस्य से गलत ढंग से पॉस मशीन में अंगूठा का निशान लिया गया ।इसकी उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषी डीलर व पदाधिकारियों पर कार्यवाही की जाए तथा उपभोक्ता को बकाया राशन दिया जाए। ठहरा पंचायत के मुखिया,पंचायत समिति सदस्य द्वारा किए गए सत्र 2016-2021वर्ॺ के विकास व मनरेगा योजना में धांधली की जांच कराते हुए मास्टर रौल व आय व्यय को सार्वजनिक किया जाए।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
