रोसरा कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीश चंद्र चौधरी वकीलों ने दी उन्हें बधाई

गीतकार राजेंद्र राजन का निधन संगीतकारों में शोक की लहर

मोबाइल वाणी पर चला खबर का दिखा असर जिला पदाधिकारी ने लिया संज्ञान

सुनिए जिला पदाधिकारी के द्वारा कोविड-19 को लेकर क्या निर्देश दिया गया

सरकार के द्वारा आदेश दिया गया गरीब बच्चे को निशुल्क पढ़ाये मगर संस्थान को 2013 से अब तक अनुदान नहीं मिला है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

नल-जल योजना का पानी टंकी जो ब्लास्ट होकर टूट गयी , का निरीक्षण किया जिलाधिकारी ने

स्थानीय थाना की पुलिस ने बुधवार को शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया है। युवक की पहचान पांड़ मियां टोल निवासी स्व. मो. फिरोज के पुत्र मो. राजा (20 वर्ष ) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को एएसआई सिद्धनाथ प्रसाद सिंह गस्ती के दौरान ब्लॉक रोड स्थित प्रखंड कार्यालय पहुंचे। जहां एक युवक अपाचे बाइक (बीआर 33 एस 6201) पर बैठ कर शराब के नशे में हर आने-जाने वाले लोगों को अनाप-शनाप बक रहा था। पुलिस की पूछताछ में वह बाइक का भी कोई कागजात नही दिखा सका। इसके बाद चिकित्सकीय जांच के लिए उसे अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसके अल्कोहल लेने की पुष्टि किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि युवक को जेल भेज दिया गया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

आज आचार्य नरेंद्र देव(A. N. D.) कॉलेज के स्टूडेंडस यूनियन की बैठक हुई ।जो शिक्षा शास्त्र विभागाध्यक्ष द्वारा शिक्षा शास्त्र के प्रोफेसर के साथ मार पीट की गई उसी विषय पर आज चर्चा हुआ ।इस बैठक में महाविद्यालय के छात्र संघ और NCC कैडेट्स ने मिल के 3 सूत्री मांगो के संबंध में कुलपति महोदय,छात्र कल्याण विभाग, रजिस्टार और अनुमंडलीय पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। छात्र संघ का कहना है कि जब तक निर्णय नही‌ आता है, तब तक कॉलेज पूर्णरूपेण बंद रहेगा।

समस्तीपुर जिला अंतर्गत विभूतिपुर प्रखंड के माथी दक्षिण गाँव के वार्ड नंबर 12 में लगी नल जल योजना का पानी 4 महीने से बंद है।बंद रहने के कारण लोगों में काफी आक्रोश है। पानी के लिए लोगों में त्राहिमाम मचा हुआ है। बिजली के विच्छेदन के कारण पानी की सप्लाई बाधित है। मुखिया और वार्ड कर्मचारियों के मिलीभगत से घोटाला के कार्य को अंजाम दिया। जिसके कारण अब जनता को पानी नहीं मिल रहा है। तीन महीने पुर्व बीडीओ को आवेदन दिया गया। इसके बाद भी अब तक इस समस्या के निराकरण के लिए कोई पहल नहीं की गई है

मिथिला का पावन पर्व जुरशीतल पर मां ने अपने पुत्र को शीतलता का आशीर्वाद दिया