स्थानीय थाना की पुलिस ने बुधवार को शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया है। युवक की पहचान पांड़ मियां टोल निवासी स्व. मो. फिरोज के पुत्र मो. राजा (20 वर्ष ) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को एएसआई सिद्धनाथ प्रसाद सिंह गस्ती के दौरान ब्लॉक रोड स्थित प्रखंड कार्यालय पहुंचे। जहां एक युवक अपाचे बाइक (बीआर 33 एस 6201) पर बैठ कर शराब के नशे में हर आने-जाने वाले लोगों को अनाप-शनाप बक रहा था। पुलिस की पूछताछ में वह बाइक का भी कोई कागजात नही दिखा सका। इसके बाद चिकित्सकीय जांच के लिए उसे अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसके अल्कोहल लेने की पुष्टि किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि युवक को जेल भेज दिया गया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
