मुंबई में कोरोना काफी तेजी से फैल रहा है। काम बंद हो गया। होटल भी बंद हो गया। फिर वहां रहकर क्या करते। भोजन पर भी आफत हो गया। सेठ बोला घर जाओ, हालात सुधरेगा तो फिर आना। यहां होटल चलाना अब संभव नहीं है। कभी भी लॉकडाउन हो सकता है। उक्त बातें उजियारपुर प्रखंड के चैता निवासी रामदास एवं विनोद ने समस्तीपुर स्टेशन पर बताया। मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल स्टेशन से दरभंगा तक चली विशेष स्पेशल ट्रेन रविवार की शाम समस्तीपुर पहुंची। दरभंगा जिले के रामनगर के पवन पासवान ने बताया कि वो भी होटल में रहते थे। काम बंद हो गया, सेठ ने कहा घर चले जाओ। कुछ ऐसी ही स्थिति दरभंगा के मो. रेहान की थी, वो भी अपने परिवार के साथ मुंबई में रहता था, लेकिन कोरोना एवं लॉकडाउन की स्थिति के बाद काम धंधा बंद हो गया, तो घर की ओर चल दिए। इस दौरान जिला प्रशासन की कोई टीम तो स्टेशन पर नहीं थी, हालांकि आरपीएफ के अधिकारी व जवान ही मुंबई से पहुंचे यात्रियों को जांच केंद्र तक पहुंचा रहे थे। ताकि मुंबई से आए सभी यात्रियों की जांच करायी जा सके। हालांकि रविवार को पहुंची ट्रेन में यात्रियों की संख्या काफी कम थी। महज दो दर्जन यात्री ही समस्तीपुर स्टेशन पर पहंुचे। कुछ ने तो जांच के बिना एफओबी पर चढ़कर निकल गए। विदित हो कि स्टेशन से बाहर जाने के कई रास्ते हैं, जिसके कारण यात्री अपनी मर्जी के अनुसार किसी भी रास्ते से निकल जा रहे हैं। जिसके कारण शतप्रतिशत की जांच नहीं हो पायी थी। समस्तीपुर स्टेशन पर रविवार को शाम तक लगभग 130 लोगों की जांच की गयी थी, जिसमें दो यात्री पॉजिटिव पाए गए। दोनों यात्री रोसड़ा से आए थे, जिन्हें दिल्ली जाना था। पॉजिटिव होने के बाद वो वापस चले गए।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
कोविड 19 संक्रमितों के लिए उपलब्ध ऑक्सीजन सिलेंडर की स्थिति से अवगत कराते हुऐ जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बताया है कि ज़िला प्रशासन निजी अस्पताल को भी सशर्तऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराएगी, क्या है तैयारी जिला प्रशासन की अभी सुनने के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
सुनिए जिला वासियों के लिए समस्तीपुर एसपी ने लेकर क्या दिशा निर्देश दिया
कोरोना की दूसरी लहर काफी खतरनाक साबित होने लगी है। जिले में कोरोना से तीन लोगों के मौत होने की सूचना है। इसमें उजियारपुर में जहां एक महिला की मौत हो गई, वहीं ताजपुर में किसान सलाहकार की मौत हो गई है। शिवाजीनगर में भी एक व्यक्ति के कोरोना से मौत होने की सूचना मिली है। एक दिन में तीन-तीन लोगों की मौत से कोरोना का दूसरा लहर कितना खतरनाक है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दिनांक 23 अप्रैल 2021 को पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ संबंध भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले दरभंगा रेलवे परिसर क्षेत्र में रेलवे यात्री परिवहन यात्री एवं आम नागरिकों को मास्क का वितरण करते हुए कोविड-19 जैसे महामारी से बचाव एवं सुरक्षा हेतु जन जागरण अभियान चलाया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कोरोना पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले प्रधानमंत्री से ऐपवा जिलाध्यक्ष ने पूछा 11 सवाल। कोरोना महामारी रोकने की पूरजोर कोशिश करने के बजाय श्मशान छुपाने, आकड़ा छुपाने, सरकार की कमजोरी छूपाकर सस्ती लोकप्रियता बटोरने को लेकर बार- बार टीवी पर आकर अपने पीठ थपथपाने एवं घड़ियाली आंसू बहाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मीडिया के माध्यम से देशहित में ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने 11 सवाल पूछते हुए प्रधानमंत्री को ललकारा है कि हिम्मत है तो देश को बताएं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भारतीय मजदूर संघ जिला दरभंगा के बैनर तले कोविड-19 जैसी महामारी से बचाव एवं सुरक्षा पर जिले के संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा जन जागरण अभियान वाहन चालकों एवं यात्रियों के बीच जन जागरण अभियान के तहत 1000 मास्क का वितरण करते हुए कार्यक्रम संपन्न की गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बढ़ते कोरोना महामारी से लड़ने हेतु ताजपुर रेफरल अस्पताल द्वारा की गई तैयारी का निरिक्षण भाकपा माले की टीम प्रभात रंजन गुप्ता, मो० चांद बाबू एवं प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने बुधवार को किया. इस दौरान विभिन्न वार्डों का निरिक्षण के बाद प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डा० सोनेलाल राय से वार्ता कर कोविद पीड़ित की ईलाज की समुचित व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
साथियों कोरोना की दूसरी लहर कोहराम मचा रही है, ऐसे स्थिति में कई जगह लॉकडाउन तो कई जगह रात्रि काफ्यू लगाए जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में बाहर से लोग गांव में काफी संख्या में आ रहे हैं तो उनको रोजगार की परम आवश्यक है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
