बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता नंद कुमार चौधरी जानकारी देते हैं कि जन वितरण प्रणाली से राशन लेने आये उपभोक्ता उस समय हक्का-बक्का रह गये जब एफसीआई गोदाम से डीलर को मिला गेहूं का बोरा खोला गया. बोरा में गेहूँ कम और कंकड़-पत्थर ज्यादा थे, उसमें भी छोटे- छोटे नहीं, कंकड़- पत्थर का आकार 25, 50, 100 ग्राम से लेकर करीब 2 किलो तक। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता संजय कुमार बबलू ने अस्मिता से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि इस कोरोना काल में स्कुल में पढ़ाई पूरी तरह से बंद हो गई है। उनलोगो का ऑनलाइन क्लास हो रहा है पर उसमे भी बहुत दिक्कत आते रहती है। लोगो पास पढाई करने के लिए इंटरनेट की सुविधा नहीं है तो किसी के पास मोबाईल नहीं है जिसके कारण बच्चो को दिक्कते आ रही है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बंगाल चुनाव में अपने राजनीतिक दल के उम्मीदवारों के लिए जनसंपर्क के बीच मौका निकालकर स्थानीय सांसद सह गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय जी ने समस्तीपुर जिले के जिलाधिकारी नाम 2 करोड़ रूपए के खर्च हेतू किए गए अनुसंशा पत्र को सार्वजनिक किया है । पत्र के अनुसार उन्होंने अनुसंशा किया है की बीते हुए वित्तीय वर्ष 2019-20 के उनके स्थानीय सांसद क्षेत्र विकास निधी के बचे हुए दो करोड़ की राशी का उपयोग कर ऑक्सीजन गैस के दो प्लांट लगाएं जाएं एवम 04 वेंटीलेडर तथा 04 पोर्टेबल X ray मसीन खरीदे जाएं। अनुसंशा उत्तम है पर इसकी महत्ता बहुत कम है और इससे अपको खुश होने की भी जरूरत नहीं है क्योंकि इससे कोई तत्काल राहत आपको नहीं मिलेगी। समझ नहीं आता की माननीय मंत्री ने इस अनुसंसा में इतनी आलस क्यूं दिखाई जबकि इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार के नुमाइदों ने बीते 1 साल में कई मौकों पर सरकार की देश को ऑक्सीजन की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है रिपोर्ट के अनुसार साल 2020 में लगे लॉकडाउन के एक सप्ताह बाद सेंटर फॉर प्लानिंग द्वारा गठित 11 अफसरों के एक समूह ने सरकार को ऑक्सीजन की कमी के बारे में सावधान किया था ये एंपावर्ड ग्रुप 6 था यानी eg 6 जिसे प्राईवेट कंपनी एनजीओ एवम अंतराष्ट्रीय संगठनों भी साथ सहयोग के लिए बनाया गया था। इस समिती ने पहली बार एक साल पहले 01 अप्रैल को और दूसरी बार नवंबर 20 में हुई बैठकों में ऑक्सीजन की कमी को लेकर सरकार को सावधान किया था। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
जगजीवन नगर चितकोहरा गर्ल्स हाई स्कूल के पास नट और गुलगुलिया लोगों के बीच ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के लीगल सेल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वर्गीय ललितेंद्र स्वरूप जी के कोरोना महामारी से निधन उपरांत गरीबों के बीच मास्क और भोजन बाट कर श्रद्धांजलि दी गई। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस बिहार की अध्यक्षता एवं दीदी जी फाउंडेशन की संस्थापिका और समाजसेवी शिक्षिका डॉ नम्रता आनंद ने नट और गुलगुलिया जाति के बच्चों महिलाओं और पुरुषों के बीच कोरोना जागरुकता अभियान चलाया ।200 जरूरतमंद लोगों का हाथ सेनीटाइज कराकर दीदी जी फाउंडेशन के सदस्यो राजू कुमार, जाहिदा नसर, छोटी कुमारी, नीतू कुमारी ,रंजीत ठाकुर,शिखा स्वरूप, ने सभी को कोरोना काल का जीवन रक्षक मास्क दिया। डाक्टर नम्रता ने सभी लोगों को कोरोना वायरस के लिए वैक्सीनेशन करवाने को जागरूक किया, सोशल डिस्टेंस बनाकर रहने को कहा, मास्क पहनना कितना जरूरी है, यह समझाया, बच्चों को मुख्य रूप से समझाया दिन भर में 4 -5 बार हाथ साबुन से अच्छे से धोना है,और लोगों को घर में नीम सैनिटाइजर बनाने की विधि बताई।डॉविस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता संजय कुमार बबलू ने राजकुमार राय से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि न्यायलय में कोरोना काल में सभी काम बाधित है। बेल काम ऑनलाइन किया जा रहा है।ताकि कोरोना को लेकर जेल में बंद बंदियों के जमानत में अवरोध उत्पन्न न हो।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जदयू युवा जिलाध्यक्ष डॉ अंजनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर.सी.पी. सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा के आह्वाहन के अनुसार समस्तीपुर जिले के कोरोना पीड़ितों के सहायता हेतु 8 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। टीम के सदस्य मुकेश कुशवाहा ने मोबाइल वाणी को बताया की युवा जनता दल यूनाइटेड कोरोना पीड़ितों और उनके परिजनों की हरसंभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है एवम आम जनों से आव्हान किया कि वे मुझे या हम सभी टीम सदस्य में से किन्हीं को कोरोना पीड़ितों की जानकारी दें हमसे उनकी समस्या साझा करें हम सभी आपकी सेवा के हमेशा तैयार मिलेंगे। कोरोना पीड़ित सहायता के लिए हमेशा तैयार रहने वाले वॉरियर होंगे 1. शिवशंकर महतो - 7903225962 2. बबन चौधरी - 9934999087 3. पंकज चौरसिया - 7004337765 4. मुकेश कुशवाहा - 9470445011 5. मनीष चंद्रवंशी - 7004956353 6. विकास चौधरी - 6204013375 7. प्रेम कुमार - 7050561835 8. राजा - 9507664511
शीला देवी को है नए आरक्षी अधीक्षक महोदय से बहुत उम्मीदें अत्याचार का सिलसिला जारी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बढ़ते कोरोना के प्रभाव से बचने के लिए समस्तीपुर शहर से लेकर प्रखंड तक प्राईवेट डाक्टरों द्वारा क्लिनिक बंद कर लिये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चर्चित महिला अधिकार कार्यकर्ता सह ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने कहा है कि निजी डाक्टरों द्वारा धराधर अपने-अपने क्लिनिक बंद किया जा रहा है, ऐसे में कोरोना से कहीं अधिक अन्य गंभीर बीमारी के रोगी ईलाज, जांच, दवा आदि के आभाव में मर जाएंगे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कोरोना केस बढ़ने के साथ ही बाजारों में मास्क और ऑक्सीजन की कालाबाजारी शुरू हो गई है। इसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामाना करना पड़ रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता संजय कुमार बब्लू ने मेडिकल की तैयारी कर रही सुष्मिता से साक्षात्कार लिया। सुष्मिता ने जानकारी दी कि कैसे कोरोना काल में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके साथ ही बच्चों का भविष्य कैसे खतरे में हैं।अगर परीक्षा होती है तो संक्रमण का खतरा और अगर नहीं होती है तो भविष्य में रोजगार का खतरा विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
