Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के ताजपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ने रामकुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि कोरोना काल में आज बहुत से लोग बेरोगार हो गए हैं। देश की बहुत दिनों से ऐसी हालत है की लोग बेरोजगार है। सबसे ज्यादा बेरोजगारी अभी बिहार में है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
कचहरी रोड, ताजपुर रोड, मारवाड़ी बाजार रोड, गोला रोड, रामबाबू चौक, माधुरी चौक, मोहनपुर रोड, डीआरएम चौक समेत शहर के अन्य स्थानों पर लगने वाले सब्जी बाजार को भीड़ लगने का कारण बताते हुए जिलाधिकारी द्वारा 1 मई से बाजार क्षेत्र से करीब 2-3 किलोमीटर दूर सुदूर पर्ववर्ती ईलाके जितवारपुर हाउसिंग बोर्ड मैदान में लगाने का आदेश ज्ञापांक-1436/ सीजी दिनांक-21/04/2021 द्वारा जारी किया गया है. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर जिला प्रशासन को सब्जी मंडी दो भागों में लगाने की व्यवस्था करनी चाहिए। पूरब दिशा में हाउसिंग बोर्ड है तो पश्चिम दिशा में है कपूरी ग्राम उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित करवाना चाहिए या आरएनएआर कॉलेज परिसर में। यह बाते अप्पन पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव आरके राय ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता प्रशांत ग्रामीण चिकित्सक से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी की इस मुश्किल समय में दवा नहीं मिलने से मरीज अपनी जान गँवाने को विवश है। दवा दुकानदार या तो दवा नहीं होने की बात करते हैं या फिर अधिक दर पर दवा बेच रहे हैं। लेकिन इस समस्या पर अब तक प्रशासन का कोई ध्यान नहीं गया है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से निपटने के लिए समस्तीपुर जिले में द फुलरस पार्टी ने विगत एक सप्ताह से जिले के सभी प्रखंड में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्षा पुष्पम प्रिया चौधरी के आवाहन पर जिला अध्यक्ष प्रोफेसर सौरभ सुमन के नेतृत्व में लगातार मास्क , पीपीई किट का वितरण जिले के डॉक्टर , पुलिस कर्मी , सफाई कर्मी , रेलवे स्टेशन पर मौजूद फ्रंट लाइन वर्कर , कुली , कर्मचारी , रिक्शा चालक , दुकानदार के बीच किया जा रहा है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड के मंगरा गांव निवासी हरेंद्र पासवान मोबाइल वाणी पर रिकॉर्ड कर आते हैं की उनके गांव में किसी व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है और उनका लाश उनके ही घर में है प्रशासन से बार-बार संपर्क करने के बावजूद मृत शरीर के निस्तारण हेतु किसी भी प्रकार की प्रशासनिक मदद नहीं मिल रही है
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता प्रशांत ने कृष्ण कुमार यादव से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की वे मुंबई में रहते थे। पर लॉकडाउन के बाद जब से आये हैं तब से कोई व्यवसाय नहीं मिल रहा है। न ही सरकार के तरफ से कोई सुविधा मिल रही है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता दीपक कुमार ने पन्ना लाल से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि
कोविड अस्पतालों की संख्या बढ़ाने, सरकारी एवं निजी अस्पतालों के 50 प्रतिशत बेड कोविड पीड़ित के लिए आरक्षित करने, मरीजों के लिए आक्सीजन युक्त अस्थाई अस्पताल बनाने, आक्सीजन एवं वेंटीलेटर की व्यापक व्यवस्था करने, कोविड जांच का व्यापक व्यवस्था करने एवं 24 घंटे में रिपोर्ट देने समेत अन्य मांगों को लेकर अपने राज्यव्यापी मांग दिवस के आह्वान के तहत भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने शहर के विवेक- विहार मुहल्ला में प्रदर्शन किया. दौरान कार्यकर्ता अपने- अपने हाथों में मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां लेकर नारे लगाते रहे. मौके पर माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह, आइसा जिला सचिव सुनील कुमार, अध्यक्ष लोकेश राज, आइसा नेता दीपक यदुवंशी ऐपवा के नीलम देवी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. अपने अध्यक्षीय संबोधन में माले नेता सुरेन्द्र ने कहा कि अधिकांश चिकित्सकों ने अपने निजी क्लिनिक बंद कर लिए हैं. सरकारी अस्पताल बदहाल है. ऐसे में कोरोना समेत अन्य गंभीर बीमारी के रोगी भी मर रहे हैं. जिला में रहकर एमपी, एमएलए आदि को ईलाज व्यवस्था में सुधार का प्रयास करना चाहिए लेकिन जिले वासी को कोरोना महामारी के भंवरजाल में छोड़कर करीब तमाम जनप्रतिनिधि पटना- दिल्ली में छुपकर बैठे हुए हैं. माले नेता ने जिला के अधिकारियों समेत सरकार से मांग पूरा कर पीड़ित मानवता को बचाने की पूरजोर अपील की है. उन्होंने मौके पर आमजनों से अपील करते हुए कहा है कि कोविड पीड़ित से सहानुभूति रखें साथ ही अनावश्यक रूप से आक्सीजन सिलिंडर, दवा आदि जमा न करें। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
