मौरवा के विधायक रणवीर साहू ने क्षेत्र भ्रमण कर राखी के मौके पर लोगों को बधाइयां भी महुआ विधानसभा क्षेत्र के सहारनपुर पश्चिमी पंचायत के दलित बस्ती में आकर दलित बच्चियों से राखी बनवाई एवं लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि हर जन समस्या को सुनना और उसका निदान करना मेरा मुख्य उद्देश्य है जिनको भी जो समस्या हो वह हमसे कहे मैं हर संभव प्रयास करूंगा कि समस्या का निदान हो बाढ़ से पीड़ित किसानों ने अपनी समस्या को रखा विधायक में अंचलाधिकारी से फोन पर बात कर हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए निर्देश दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मोहनपुर प्रखंड में बाढ की विभीषिका तो कम हुई, परंतु बीमारी के खिफाफ महीनों जंग चलेगी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जायजा लिया। इस दौरान मोहिउद्दीननगर, विद्यापति नगर में बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर उनका हाल जाना। इसके अलावा जिला प्रशासन के द्वारा चलाये जा रहे राहत शिविर, कम्युनिटी किचन सेंटर का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने मोहिउद्दीननगर में चल रहे राहत शिविर के अलावा मवेशियों के लिए भी बने शिविर का जायजा लिया।इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ शिक्षा मंत्री विजय चौधरी के अलावा जदयू व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों से बात कर राहत कैंप के बारे में जानकारी लिया साथ ही विद्यापतिनगर में पदाधिकारियों के साथ बैठक भी किया। वहीं इस दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष आवाज बुलंद किया। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हेलीकॉप्टर मोहिउद्दीननगर के अंदौर काॅलेज में बने हैलीपैड पर उतरा जहां से वह सड़क मार्ग से बाढ़ग्रस्त इलाकों का जायजा लेने निकलें।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
झंझारपुर की निर्भया को न्याय दिलाने हेतु आज चौड़ा महरैल स्थित उनके घर पर कुशवाहा महासभा मधुबनी के वरीय पदाधिकारी गण पहुंचे !पीड़ित परिजनों को हर तरह से मदद करने एवं दोषियों पर अविलम्ब कानूनी कार्रवाई हेतु प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए 5 सदस्यीय एक कमेटी का गठन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आज दिनांक 21.08.2021 को बलभद्र पुर खजुरी में नारायण फूड इंडस्ट्रीज का अनावरण सैय्यद शाहनवाज हुसैन , माननीय उद्योग मंत्री बिहार द्वारा किया गया।कार्यकम का संचालन निशांत के द्वारा किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भारत का छात्र फेडरेशन एसएफआई के छात्र नेताओं द्वारा डीबीकेएन महाविद्यालय के नए प्राचार्य डॉ अवधेश कुमार सिंह का स्वागत चादर और पाग से किया।उसके बाद प्राचार्या ने धन्यवाद देते हुए एक बैठक की। यह बैठक इंटरमीडिएट व स्नातक द्वितीय खण्ड में नामांकन को देखते हुए किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर जिले के पूसा प्रखंड के विशनपुर बथुआ की रहने वाली विभा दीदी बताती हैं कि उनके आसपास एक शिक्षक जो कि निजी स्कूल में पढ़ाते थे कोरोना की वजह से स्कूल बंद के समय उन्होंने अपनी रोजगार बदल ली और वह राजमिस्त्री का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे।
फूड प्रोसेसिंग यूनिट का निर्माण बलभद्रपुर खजूरी कल्याणपुर समस्तीपुर सैयद शाहनवाज हुसैन ने किया उद्घाटन। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बीआरएनकेएस कॉलेज कल्याणपुर में नामांकन प्रारंभ समस्तीपुर- प्रखंड के बालेश्वर राम नंद किशोर सिंह कॉलेज कल्याणपुर,विभूतिपुर में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा जारी प्रथम सूची के अनुसार इंटर के विद्यार्थियों का नामांकन 20 अगस्त से मुहर्रम की छुट्टी के बावजूद छात्र हित में प्रारंभ की गई। विदित हो कि इंटर के विद्यार्थियों का नामांकन कार्य 16 अगस्त से ही प्रारंभ होना था। परंतु बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के वेबसाइट के कार्य नहीं करने के कारण 20 अगस्त से नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। वहीं कालेज के प्राचार्य प्रोफ़ेसर सूर्य देव प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रथम सूची के विद्यार्थियों का नामांकन 24 अगस्त तक छुट्टी के दिन भी जारी रहेगा। छात्र-छात्राएं ही हमारे देश के धरोहर हैं। वहीं आगे उन्होंने बताया कि इस कॉलेज में विज्ञान संकाय के 333 एवं कला संकाय के 369 विद्यार्थियों का ही नामांकन होना है।
बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर ग्राम अख्तियारपुर से खुशी रानी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि लॉकडाउन होने के कारण विद्यालय, महाविद्यालय और कोचिंग संस्थान बंद होने से सभी बेटियों की शिक्षा पर बहुत ही बुरा असर पड़ा है। वह यह कहती हैं कि गाँव में इंटरनेट की सुविधा न होने से लड़कियाँ ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रही है। जिसके चलते उनके घर वाले अपनी बेटियों को कम उम्र में शादी करवा देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बेटियों को अच्छी शिक्षा देनी चाहिए .
