बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से सुशील मिश्रा मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहते है कि राशन कार्ड में बच्चे का नाम जोड़ने के लिए कहाँ जाना होगा ?

समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड की गंगा नदी के रसलपुर घाट से हरदासपुर दियारा घाट जाने के लिए सोमवार सुबह जिस नाव पर 20 लोगों को ले जाने की क्षमता है, उसपर ओवरलोड नाविक द्वारा 70- 75 लोगों के अलावे 1 दर्जन साइकिल और मोटरसाइकिल को ले जाया जा रहा है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।  स्थिति यह है कि नाविक तो लोगों चढा ही रहा है, लेकिन लोग भी मानने को तैयार नहीं हैं कि इस तरह से खतरा लेकर यात्रा करना खतरनाक है। वहीं प्रशासन भी इसपर बेफिक्र है। कोई निगरानी नहीं होने से ये स्थिति है।

हम आज बताने जा रहें हैं ऐसी सख्सियत के बारे में जिसने छोटी सी उम्र में वो स्थान और मुकाम हासिल किया है, जिसे बड़ी बड़ी हस्तियां भी नहीं पा सके। और वो सख्सियत है दलसिंहसराय प्रखंड के अजनौल गांव की बेटी सोनम आर यादव। सोनम प्रोफेशनली एक सिंगर है जो हिन्दी, भोजपुरी, मैथिली आदि भाषाओं में कई गानों में अपनी आवाज़ दी है। गायिकी के क्षेत्र में सोनम की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि इसके फेसबुक पेज ” सोनम आर यादव ” पर वर्तमान में 10 मिलियन से भी अधिक फॉलोवर्स हो चुके हैं। उन्हें खबर लिखे जाने तक कुल 1 करोड़, 1 लाख, 24 हजार 790 लोग फॉलो कर रहे हैं। सोनम की तुलना में सोशल मीडिया से फेमस हुई बिहार की प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर 12 मिलियन फ़ॉलोअर्स के साथ आगे है। जबकि बिहार के अन्य गायकों की बात करें तो खेसारी लाल यादव को फेसबुक पर 4.8 मिलियन, पावर स्टार कहलाने वाले पवन सिंह को 3.5 मिलियन, सोनम की बुआ भोजपुरी गायिका अदिति राज को 6.5 मिलियन, समस्तीपुर की ग्लैमरस गायिका स्नेह उपाध्या को 525K यूजर्स फ़ॉलो करते हैं।

जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को सुशासन के कार्यक्रम 2020-25 के अंतर्गत आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय-2 एवं अन्य कार्यक्रम पर आयोजित समीक्षात्मक बैठक हुई। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आहूत बैठक में डीएम ने युवा शक्ति बिहार की प्रगति, सशक्त महिला सक्षम बिहार, हर खेत तक सिंचाई का पानी, स्वच्छ गांव समृद्ध गांव,स्वच्छ शहर विकसित शहर, सुलभ संपर्कता, सबके लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधा, कोरोना वैक्सीनेशन, विदेशों में शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए डिजिटल काउंसलिग सेंटर की स्थापना, दलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर दलहन की खरीद की व्यवस्था करने, राज्य के बाहर काम करने वाले कामगारों का पंचायत वार डाटाबेस संधारण एवं युवा शक्ति- बिहार की प्रगति कार्यक्रम की समीक्षा की। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

तकनीक ने एक ओर जहां लाेगों के लिए सुविधाओं के दरवाजे खोल दिए हैं वहीं दूसरी ओर उनके लिए परेशानियां भी पैदा की हैं। यही वजह है कि आए दिन लोग इसके जाल में उलझ कर अपना सबकुछ गंवा रहे हैं। पुलिस के पास भी तब आते हैं जब मामला खत्म हो चुका होता है। ऐसा ही कुछ समस्तीपुर के दलसिंहसराय में देखने को मिल रहा है। जहां समाज के हर वर्ग के लोग इसके शिकार हो गए हैं। अब जब मामला सामने आने लगा है तो पीड़ितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सभी एक स्वर से लोगों को इस तरह की चीजों के चक्कर से बचने की सलाह दे रहे हैं।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

जहां कई युवा वेलेंटाइन डे पर अपने प्रेम का इजहार कर रहे हैं अपने चाहने वाले से लाल गुलाब देकर या सोशल मीडिया के जरिये प्यार का संदेश भेज रहे हैं वहीं कुछ युवा इस ‘वेलेंटाइन डे’ को ‘रोटी डे’ के रूप में मना रहे हैं। जगह-जगह स्टॉल लगा कर इन युवाओं की टीम ने असहाय और भुखे लोगो को रोटी सब्जी खिलाकर ‘रोटी डे’ मनाया। समस्तीपुर में दीनबन्धु संस्था जो तीन वर्षों से गरीब, असहाय व खुले आसमान के नीचे अपना जीवन गुजरबसर कर रहें हैं उन्हें भोजन, स्वास्थ्य को लेकर मदद करने के लिए हरसंभव प्रयासरत हैं। आज इन युवाओं की टीम ने ‘वेलेंटाइन डे’ को ‘रोटी डे’ के रूप में मनाया। टीम के अध्यक्ष सात्विक सक्सेना ने कहा है कि वेलेंटाइन डे हमलोगों की संस्कृति में भी नही हैं और हमलोग ये काम तीन वर्षों से कर रहें हैं जिसमे प्रत्येक रात्रि में हमलोग असहाय लोगों, विकलांग और झुग्गी झोपड़ी में भीख मांग कर जीवनयापन कर रहें उनलोगों के बीच जाकर उनके स्वास्थ्य सम्बंधित जरूरतों को भी पूरा करतें हैं।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

लोजपा रामविलास के सदस्यों ने की बैठक

मोहीउद्दीननगर में मनायी गई पृथ्वीराज चौहान जयंती

समस्तीपुर जिला अंतर्गत रोसरा में फसल छाती का रिपोर्ट 70 फ़ीसदी भेजे जाने के कारण धान खरीद का लक्ष्य मात्र 800 एमटी ही निर्धारित किया गया था बाद में किसानों की मांग पर पूरे जिले में जिले का संशोधन लक्ष्मण 40 हजार मैट्रिक टन कर दिया गया जो 15 फरवरी तक खरीद की जानी है प्रखंड के नगर पश्चिम सहित कुछ वर्षों में धान खरीद की जा रही है अधिकांश किसानों के दरवाजे पर लगे हुए हैं इधर भी सिंह ने बताया कि अब तक दो हजार धान की खरीद की जा चुकी है और व्यापार मंडल के द्वारा खरीद की गई है किसानों ने कराया था जिसमें 10 किसानों ने धान खरीद की गई है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

Transcript Unavailable.