समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड की गंगा नदी के रसलपुर घाट से हरदासपुर दियारा घाट जाने के लिए सोमवार सुबह जिस नाव पर 20 लोगों को ले जाने की क्षमता है, उसपर ओवरलोड नाविक द्वारा 70- 75 लोगों के अलावे 1 दर्जन साइकिल और मोटरसाइकिल को ले जाया जा रहा है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। स्थिति यह है कि नाविक तो लोगों चढा ही रहा है, लेकिन लोग भी मानने को तैयार नहीं हैं कि इस तरह से खतरा लेकर यात्रा करना खतरनाक है। वहीं प्रशासन भी इसपर बेफिक्र है। कोई निगरानी नहीं होने से ये स्थिति है।
