तकनीक ने एक ओर जहां लाेगों के लिए सुविधाओं के दरवाजे खोल दिए हैं वहीं दूसरी ओर उनके लिए परेशानियां भी पैदा की हैं। यही वजह है कि आए दिन लोग इसके जाल में उलझ कर अपना सबकुछ गंवा रहे हैं। पुलिस के पास भी तब आते हैं जब मामला खत्म हो चुका होता है। ऐसा ही कुछ समस्तीपुर के दलसिंहसराय में देखने को मिल रहा है। जहां समाज के हर वर्ग के लोग इसके शिकार हो गए हैं। अब जब मामला सामने आने लगा है तो पीड़ितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सभी एक स्वर से लोगों को इस तरह की चीजों के चक्कर से बचने की सलाह दे रहे हैं।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
