रसलपुर स्थित सीढी घाट सहित प्रखंड के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था की डूबकी

पटोरी प्रखंड अंतर्गत गुलाब बुबना उच्च विद्यालय स्थित कल्याण छात्रावास में चल रहे अवैध रूप से पुलिस स्टेशन के खिलाफ एआईएसएफ के कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय अनशन का आयोजन अनुमंडल के बगल में भगत सिंह के प्रतिमान के सामने किया एआईएसएफ के अध्यक्ष ने कहा कि जब तक पुलिस स्टेशन को छात्रावास से मुक्त नहीं किया जाएगा तब तक ऐसे ही अनशन जारी रहेगा उन्होंने कहा की अभी तो हम लोग एक दिन का अनशन किए हैं अगर सरकार एक महीना के अंदर कोई निदान नहीं निकालती है तो अनशन अनिश्चितकालीन जारी रहेगा ।अखिल भारतीय छात्र संघ के सभी साथीयों ने जिला एवं राज्य स्तर पर पदाधिकारियों से छात्रावास को अतिक्रमण मुक्त करने का गुहार लगाया परंतु कोई फलाफल नहीं मिलने के बाद बाध्य कर आज भूख हड़ताल पर है अखिल भारती छात्र संघ कि जो मांगे हैं कल्याण छात्रावास को पटोरी थाना से अतिक्रमण मुक्त करा कर अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए आवास हेतु घोषित किया जाए महा विद्यालय एवं उच्च विद्यालय स्थित कल्याण छात्रावासों को असामाजिक तत्वों से सुरक्षित किया जाए तथा विद्यालयों महाविद्यालयों में असामाजिक तत्वों के द्वारा गलत एवं दबंग कार्य पर अंकुश लगाया जाए इसके लिए विशेष गश्ती दल की व्यवस्था की जाए। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

पटोरी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज चकसाहो के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 10 पर पंचायत सचिव प्रभात राय एवं वार्ड मेंबर कृष्णा देवी के समक्ष वार्ड सचिव का चुनाव किया गया।जिसमें वार्ड नंबर 10 से 4 महिला प्रत्याशीयों जिसमें सरस्वती देवी, माला देवी ,अमिता कुमारी ,एवं पूर्व वार्ड सचिव शोभा कुमारी ने प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन किया मौके पर उपस्थित वोटरों के अनुसार प्रभात कुमार राय ने चारों प्रत्याशियों से वोटिंग के बारे में पूछा तत्पश्चात वोटिंग कराने के लिए टॉस किया गया टॉस का निर्णय प्रभात कुमार राय सचिव के द्वारा किया गया टास का रिजल्ट हाथ उठाकर प्रतिनिधि को समर्थन करने का आया लेकिन इसमें वोटरों का समर्थन नहीं मिला और वार्ड मेंबर कृष्णा देवी प्रभात राय पंचायत सचिव के बात को नकारते हुए वोटिंग प्रक्रिया को रद्द करने की मांग की तथा दूसरे समूह ने विद्रोह किया मौके पर बहुत सारे ग्रामीण इकट्ठा थे जिसमें शोभा देवी, कृष्णा देवी ,मिथिला देवी मीरा भारती अनिला देवी सुधा देवी पवन राय चंद्रिका प्रसाद यादव राजेंद्र महतो मुन्ना रजक विमल महतो दीपक भारती और वार्ड नंबर 10 के जनता मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मोहिउद्दीननगर प्रखंड में रविदास विकास समिति की बैठक अल्फा मध्य विद्यालय मोहिउद्दीन नगर में की गई जिसकी अध्यक्षता सुनील कुमार राम और खूंखार राम ने की एवं संचालक नवीन कुमार दास ने किया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 16 फरवरी को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 645 वीं जयंती जो मोहिउद्दीननगर उच्च विद्यालय के प्रांगण में प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है को लेकर की गई । उल्लेखनीय हो कि विधानसभा के विभिन्न गांव से जुलूस व रविदास जी महाराज के प्रतिमाओं को प्रदर्शित करते हुए आगामी 16 फरवरी को मोहिउद्दीन नगर उच्च विद्यालय के प्रांगण में आना है इसके लिए सरकार के कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी दिशानिर्देशों को सभी सदस्यों को बीच बताया गया साथ ही शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक इस आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।इस बैठक में रामप्रवेश राम ,सुनील राम ,मिसश्री राम, अनिल कुमार दास ,दिनेश कुमार राम ,सुरेंद्र राम, राम बाबू राम सुरेश राम, प्रेमचंद राम कंचन कुमार नंदलाल राम आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत कुरसाहा पंचायत के वार्ड नंबर 1 के वार्ड सचिव का चयन मंगलवार को मतदान के माध्यम से किया जिसमें 60% से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वार्ड सचिव के पद हेतु 2 उम्मीदवार अरविंद राय एवं बबीता देवी ने अपना पर्चा दाखिल किया । जिसमें अरविंद राय ने 5 वोटों से जीत दर्ज की। मौके पर मौजूद वार्ड मेंबर निरंजन कुमार के द्वारा बताया गया कि वार्ड नंबर एक में कुल 622 मतदाता है जिसमें 295 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें बबीता देवी को 143 एवं अरविंद राय को 148 मत प्राप्त हुए वोटों की गिनती के उपरांत अरविंद राय को वार्ड सचिव के पद पर चयनित किया गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि मतदाताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से अपना मताधिकार का प्रयोग किया ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मोहनपुर में आयोजित रविदास जयंती का राजेश रंजन उर्फ़ पप्पु यादव करेंगे उद्धाटन

राष्ट्रीय संगीतज्ञ परिवार के तत्वावधान में "डुमराव घराने का ध्रुपद परंपरा"विषय पर राष्ट्रीय संगीत संवाद कार्यक्रम का आयोजन संस्था के निदेशक पंडित देवेंद्र वर्मा के नेतृत्व में वेबीनार के माध्यम से संध्या 6:00 बजे शुरू किया गया। वेब सेमीनार का सफल संचालन व संयोजन राजकीय विदर्भ इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड ह्यूमैनिटीज की संगीत विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ) पूर्णिमा दिवासे ने की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखर शास्त्री गायक व भारत सरकार के पदाधिकारी सुधीर मलिक ने संगीत के आगरा आगरा घराने व अन्य घराने के बारे में जानकारी को साझा किया व नौरंग,चतुरंग,त्रिवट के अतिरिक्त सप्तरंग की भी चर्चा की। अतिथि विषय विशेषज्ञ के रूप में डुमराव ध्रुपद घराने के प्रसिद्ध गायक पंडित रामजी मिश्र ने ध्रुपद गायकी के डुमराव घराने व अन्य घराने में अंतर स्पष्ट किया। उन्होंने कहा की सामवेद से धुर्वा गीत का सृजन सा ग प पदों से हुई ।इसी से प्रेरित होकर डुमरांव घराने में तीन स्वरों के राग का सृजन हुआ,जिसमें गोरहरवाणी,खंडहारवाणी,नौहारवाणीहर का समावेश है। उन्होंने विभिन्न बंदिशों,राग, रसो को समेटते हुए गायन की प्रस्तुति की। बैठक को डॉक्टर अलकनंदा तुलजापुरकर महाराष्ट्र,प्रोफेसर लावण्या कृति सिंह काव्या दरभंगा,डॉ बाला लखेंद्र बीएचयू बनारस,डॉक्टर जसवीर कौर पंजाब,डॉ अवधेश तोमर,डॉक्टर भगवान दास मानिक, डॉ मधु शर्मा,डॉक्टर महेंद्र प्रसाद शर्मा बमबम,डॉ अमिता शर्मा,पंडित सतीश बोहरा जोधपुर,बिहार के समस्तीपुर से मुकेश कुमार एवं मंगलेश कुमार सहित दर्जनों संगीत प्रेमी व संगीतज्ञ ने विचारों का आदान प्रदान किया। अंत में संस्था के महासचिव सुसमय मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

जिला स्वयं सेवी संस्था के अध्यक्ष श्री रमाकांत राय सह समस्तीपुर विकास मंडल के सचिव के आकस्मिक निधन पर उनके पैतृक आवास मुरा टोल भूषकॉल में सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि एवं आसपास के बुद्धिजीवियों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया l श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में स्वयं सेवी संस्था बिहार के सचिव संजय कुमार बबलू, प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन समस्तीपुर के जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार पाण्डेय, निर्मला पाठक, सचिव, डॉ विजय, अजय, संजय, प्रहलाद,, प्रिन्स, प्रेम इत्यादि लोग उपस्थित थे l सदन मिश्रा, के के सिंह, राजीव कुमार, राजीव गौतम,ब्रजकिशोर कुमार, आकाश कौशिक ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है l विदित हो की स्वर्गीय रमाकांत राय जी का जीवन हमेशा समाज के दलित, शोषित, वंचित की सेवा में समर्पित रहा l

नोबेल शान्ति पुरस्कार प्राप्त माननीय कैलाश सत्यार्थी के प्रयास से गठित "कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउण्डेशन", नई दिल्ली और सामाजिक संगठन जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 15 फरवरी, 2022 से 08 मार्च, 2022 तक *"न्याय के लिए बढ़ते क़दम"- बाल यौन शोषण के खिलाफ जन अभियान* की शुरुआत जिला बाल संरक्षण ईकाई, समस्तीपुर के कार्यालय परिसर से बाल कल्याण समिति, समस्तीपुर के अध्यक्ष मा. नौशाद रज़ा और जिला बाल संरक्षण ईकाई, समस्तीपुर की सहायक निदेशक, अमृता प्रीतम नें संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर नौशाद रज़ा साहब नें कहा कि बाल कल्याण समिति हमेशा बच्चों के त्वरित न्याय के लिए प्रयत्नशील रहा है और हम संबंधित विभाग से रेप पीड़िता को सभी वांछित योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करेंगे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान मतदान जागरूकता अभियान के तहत 12 फरवरी को गल्ला मंडी में आशा की किरण संस्था द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया और सभी लोगों को शपथ दिलाई गई कि वह पूरे परिवार के साथ मतदान करेंगे संस्था की अध्यक्षा रीतिका गुप्ता के प्रयासो से अभियान शुरू है ,मतदान जागरूकता अभियान में मनोज गुप्ता, भोलानाथ ,सीता, रजत,, गोपाल, सलोनी, कृतिका, व संस्था के अध्यक्ष रितिका गुप्ता उपस्थित रहीं। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।