मोहिउद्दीननगर प्रखंड में रविदास विकास समिति की बैठक अल्फा मध्य विद्यालय मोहिउद्दीन नगर में की गई जिसकी अध्यक्षता सुनील कुमार राम और खूंखार राम ने की एवं संचालक नवीन कुमार दास ने किया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 16 फरवरी को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 645 वीं जयंती जो मोहिउद्दीननगर उच्च विद्यालय के प्रांगण में प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है को लेकर की गई । उल्लेखनीय हो कि विधानसभा के विभिन्न गांव से जुलूस व रविदास जी महाराज के प्रतिमाओं को प्रदर्शित करते हुए आगामी 16 फरवरी को मोहिउद्दीन नगर उच्च विद्यालय के प्रांगण में आना है इसके लिए सरकार के कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी दिशानिर्देशों को सभी सदस्यों को बीच बताया गया साथ ही शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक इस आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।इस बैठक में रामप्रवेश राम ,सुनील राम ,मिसश्री राम, अनिल कुमार दास ,दिनेश कुमार राम ,सुरेंद्र राम, राम बाबू राम सुरेश राम, प्रेमचंद राम कंचन कुमार नंदलाल राम आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।