ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा की ओर से प्रायोगिक परीक्षाओं की अंक- तालिका का पोर्टल तैयार किया गया है। इसके चालू होने से पारदर्शिता के साथ ही ससमय परीक्षा परिणाम जारी हो सकेगा। इस संबंध में विश्वविद्यालय की ओर से तैयार पोर्टल का शनिावर काे डेमो- प्रदर्शित किया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आधुनिकता के दौर में जहां मानवीय सरोकार व संवेदनशीलता पतन की ओर उन्मुख हो रही है वहीं एक समाजसेवी दंपति ने एक अनाथ लड़की की शादी धूमधाम से करवा कर उसे एक नई जिंदगी दी है। पेशे से पत्रकार पीएस लाला व उनकी पत्नी सोनी सिंह ने प्रखण्ड के मऊ गांव निवासी स्व. मदन सिंह की 19 वर्षीया पुत्री रीना कुमारी की शादी की सभी रस्मों को पूरे विधि-विधान से सम्पन्न करवाया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी आनंद कुमार ने शनिवार को कुरसाहा में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसाहा एवं निर्मल नीर परियोजना अंतर्गत संचालित पीएचइडी के वाटर टावर की जांच की।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
एसडी पीजीआरओ पटोरी ने प्रायोजित कार्यक्रम के तहत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कुरसाहा की जांच जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज कुरसाहा स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कुरसाहा की जांच अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी आनंद कुमार के द्वारा शनिवार को की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र के दुबहा पंचायत में माकपा कार्यकर्ता ने बैठक का आयोजन किया इस बैठक की अध्यक्षता नियामत अली एवं संचालन आलमदार ने किया। इस बैठक में माकपा के राज्य स्तरीय कमेटी के सदस्य मनोज प्रसाद सुनील शामिल हुए उन्होंने किसान के मुद्दा महंगाई सरकार की नीतियोंके खिलाफ अब हम लोगों को एकजुटता के साथ सरकार के दोहरी नीतियों के लेकर जूझ रहे महंगाई बेरोजगारी एवं अन्य कई समस्याओं पर एकजुटता के साथ सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरूकरने की कवायद की ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बांदे पंचायत के दशकों रहे पूर्व मुखिया , पटोरी और ताजपुर कॉलेज में सेवा दे चुके शिक्षाविद प्रो परमानंद पांडेय नहीं रहे । आज सुबह उनका निधन दिल्ली में हो गया । वे आजीवन समाजवादी विचारधारा के प्रबल प्रचारक और समर्थक रहे । वे जननायक कर्पूरी ठाकुर के निकट सहयोगी रहे । आज उनका शव दिल्ली से बांदे आ रहा है। वे अपने पीछे पुत्र प्रो ए के पांडे समेत दो पुत्र , तीन अभियंता पौत्र सहित भरापुरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर अखिल भारतीय विश्विद्यालय कॉलेज शिक्षक महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव डॉ अरुण कुमार, एन जी ओ संघ के अध्यक्ष राजीव गौतम, सचिव संजय कुमार बबलू , शिक्षक नेता डॉ मिथिलेश कुमार,सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र कुमार , अमित कुमार वर्मा आदि ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए जिले के लिए इसे अपूरणीय क्षति बताया है।अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मोहनपुर प्रखंड के डुमरी उत्तरी पंचायत के विंदगमा गांव के मोहिउद्दीनगर जाने वाली मुख्य सड़क पर अवस्थित है जो लगभग 10वर्षो से जर्जर बना हुआ है आलम है की कुछ दिनों पहले ये उपस्वास्थ्य केंद्रों में गाय भैंस और उपला सुखाने की जगह के रूप में ग्रामीण जगह का इस्तेमाल कर रहे थे अभी वर्तमान स्थिति है की ये उपस्वास्थ्य केंद्र खुद बीमार है जो की इसकी इलाज की जरूरत है पूरे खंडहर में तब्दील हो गया है जानकारी के लिए बता दे की रंजीत कुमार सामुदायिक संवाददाता इस मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री स्टोरी बनाया था जिसमे वही के ग्रामीणों ने भी इस उपस्वास्थ्य केंद्र की जर्जरता की स्थिति से भी अवगत किया साथ ही इस समस्या के समाधान के लिए 2019 में ही ग्रामीणों के साथ बैठक किया और जिसमे उपस्वास्थ्य केंद्र की स्थिति पर चर्चा हुई और उसी समय एक आवेदन तैयार किया गया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी से जाकर मिला और आवेदन देने का बात किया लेकिन वे स्पष्ट मना किए की मेरे वश की बात नही है और हम कुछ नहीं कर सकते है मैं आवेदन देते समय फोटो भी लेने का आग्रह किए की एक फोटो ले लेते है आवेदन देते समय लेकिन वे आवेदन नही लिए उसके बाद मैं अब निर्णय ग्रामीण से बैठकर निर्णय लूंगा की कैसे इसकी समाधान होगी ।उपस्वास्थ्य केंद्र की जर्जरता इतनी है की छत की सीमेंट टूटकर गिरती रहती है जिससे वहां डॉक्टर भी आने से कतराते है कब क्या हो जायेगा अप्रिय घटना कहना मुश्किल है। जबकि पदाधिकारी और प्रतिनिधिगण सब जानते है लेकिन इनकी इस पर दृष्टि क्यों नही जा रही ये अपने आप में सवाल है।
युवा शक्ति संगठन जो कि संवैधानिक मूल्यों पर काम करती है उसकी कुछ विशेषताएं।
भूमि विवाद निपटारा को लेकर पटोरी थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना परिसर में हर शनिवार की तरह इस शनिवार को भी राजस्व पदाधिकारी पल्लवी कुमारी एवं अंचल निरीक्षक रामसेवक पासवान के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। खबर लिखने वक्त तक पक्ष विपक्ष की सहमति के बाद एक मामले का निपटारा किया गया। वही आगे भी सुनवाई चल रही है। अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कुष्ठ रोगी अभियान को लेकर पटोरी अनुमंडल अस्पताल में दूसरे दिन भी आशा कार्यकर्ता को दिया गया प्रशिक्षण। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुष्ठ रोगी खोजी अभियान को लेकर सफल संचालन के मध्य नजर रखते हुए बीसीएम राहुल सत्यार्थी ने दूसरे दिन भी आशा कार्यकर्ता को दिया प्रशिक्षण उन्होंने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि कुष्ठ रोग के रोकथाम को लेकर आज से अगले 10 दिनों तक कुष्ठ रोगी खोजी अभियान चलेगी । दस दिन चलने वाले इस विशेष अभियान में पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित टीम चिह्नित घरों पर जाकर कुष्ठ रोग के बारे में जानकारी प्राप्त करेगी। साथ ही कुष्ठ रोकथाम के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और बीमारी से बचाव व उपचार के बारे में लोगों को जागरूक करेगी। इस विषय पर प्रभारी चिकित्सक ने बताया कि कुष्ठ रोग या कोढ़ की बीमारी एक संक्रामक रोग है। यह रोग शिशुओं से लेकर बुजुर्गों तक यानि किसी भी उम्र में हो सकती है। इस बीमारी का इलाज संभव है। जल्दी इलाज कराने से मरीज को शारीरिक विकलांगता से बचाया जा सकता है। यह बीमारी छूने से व आनुवांषिक रोग नहीं हैं। मुख्य रूप से यह बीमारी माइक्रोबैक्टीरियम लेप्रै नामक बैक्टीरिया से हवा के जरिए फैलती है।अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
