बाजार क्षेत्र के कर्बला पोखर स्थित ट्रांसफार्मर एवं केबुल में खराबी के कारण 5 दिनों से ताजपुर बाजार क्षेत्र का बिजली बाधित है. जलापूर्ति बाधित है. गर्मी से रात्रि में लोग ठीक से सो नहीं पाते हैं. दुकानदार से लेकर व्यवसायी तक परेशान है. जेई, मिस्त्री से पूछने पर आज कल किया जा रहा है.
जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, अख्तियारपुर, समस्तीपुर द्वारा विश्व बालिका दिवस के अवसर पर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान तथा माहवारी जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान किशोरियों को सुरक्षित बचपन सुरक्षित भारत के सपनों को साकार करने हेतु संकल्प लिया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर के हसनपुर प्रखंड के दाथ ग्राम से मोबाइल वाणी के माध्यम से दीपक ने एक किसान का साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार में किसान ने बताया की महिला और पुरुष दोनों ने कोरोना टीकाकरण में बढ़चढ़कर भाग लिया। कोरोना कम होने के बाद लोग लापरवाह हो गएँ हैं जबकि ऐसा नहीं होना चाहियें पहले जानकारी के अभाव में कई लोग कोरोना का शिकार हुए और परेशानी का सामना उठाना पड़ा। लेकिन अभी अपने आस-पास साफ़ सुथरा रखें अपने खान-पान में और जीवन शैली में परिवर्तन लाएं तभी कोरोना से बचा जा सकता है। और कोरोना के प्रति जागरूक रहें और सावधानी रखें
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से आशा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि प्रधानमंत्री योजना के तरफ से जो पैसा दिया जा रहा है, वह दिसंबर के माह में दिया गया था। लेकिन अब पैसा नहीं दिया जा रहा है। इसके लिए क्या करें
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से आशा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानना चाहती हैं कि क्या बूस्टर टीकाकरण लगने के बाद दवाई खा सकते हैं
नरघोघी गांव में बनकर तैयार इंजीनियरिंग कांलेज के उद्घाटन की तैयारी ने जोर पकड़ लिया है। इसका 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर प्रशासनिक तैयारी भी जारी है। उद्घाटन के बाद नरघोघी हाई स्कूल में मुख्यमंत्री सभा को भी संबोधित करेंगे। जिसके लिए सभा स्थल पर बेहतर व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही सरायरंजन घटहो पथ में दोनों ओर के जगंलों की भी सफाई की जा रही है। उनके हवाई मार्ग से आने के कार्यक्रम को देखते हुए नरघोघी हाई स्कूल के निकट हैलिपैड भी बनाया जाएगा। जहां पहुंचने के बाद सीएम नीतीश कुमार सीधे इंजीनियरिंग कालेज जाएंगे।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता मोहम्मद एजाज़ ने राजा कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की उन के घर में पांच लोग है वो पढाई करते हैं। कोरोना महामारी के समय पढाई लिखाई पूरी तरह से ठप हो गया था। उन्होंने बताया की कोरोना से बचाव के लिए मास्क और सेनेटाइजर का उपयोग करेंगे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के सरायरंजन प्रखण्ड के खालिसपुर से अर्चना कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से चुन्नी कुमारी से बातचीत किया। चुन्नी ने बताया कि उन्हें हुनरबाज़ कार्यक्रम बहुत अच्छा लगा और इससे उन्हें पता चला की आसानी से अपना काम कैसे कर सकते है। साथ ही उन्होंने कहा कि वे खेती कर के व्यापार करना चाहती हैं ताकि उनके घर की अर्थव्यवस्था अच्छी रहे।
दिनांक 09 अक्टूबर रविवार को पूर्वाह्न 8:00 बजे से 12:00 बजे अपराह्न के बीच विद्युत शक्ति उपकेन्द्र ई हाउस से निकलने वाली 11 केवी टाउन-2 फीडर और इमर्जेंसी फीडर सम्पोषण कार्य हेतू बंद रहेगी। शहरी क्षेत्र के एईई गौरव कुमार ने कहा कि इस अवधि में कुछ वितरण ट्राॅसफॉर्मर का लोड संतुलन का कार्य भी किया जाएगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
