रोज़ी रोटी अधिकार अभियान ने भारत में भूख की स्थिति, सरकार की अपर्याप्त नीति प्रतिक्रिया, ग्लोबल हंगर इंडेक्स रिपोर्ट, सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन की स्थिति पर प्रकाश डालते हुए 21 अक्टूबर, 2022 को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। प्रवासी श्रमिकों के मामले में खाद्य सुरक्षा बढ़ाना और मनरेगा और सामाजिक सुरक्षा नीतियों में अंतराल के संबंध में अन्य मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को अंजलि भारद्वाज, दीपा सिन्हा, हर्ष मंदर, निखिल डे और वंदना प्रसाद ने संबोधित किया। कई अन्य नेटवर्क और संगठनों के सहयोग से रोज़ी रोटी अधिकार अभियान ने हंगर वॉच सर्वेक्षण के दो दौर आयोजित किए, पहला अक्टूबर-नवंबर 2020 के दौरान और दूसरा दिसंबर 2021-जनवरी 2022 के दौरान देश में भूख की स्थिति का दस्तावेजीकरण करने के लिए। लॉकडाउन और क्रमशः COVID-19 की विनाशकारी दूसरी लहर के बाद। सर्वेक्षण ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कमजोर समुदायों पर केंद्रित था।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

थाना मोड़ समेत बाजार क्षेत्र के सभी सड़कों एवं मुहल्लों से जल निकासी करने, जर्जर सड़क एवं नाला बनाने, सफाई के नाम पर प्रतिमाह 20 लाख रूपये की बंदरबांट की जांच करने, डेंगू की रोकथाम के लिए फागिंग एवं छिड़काव करने आदि की मांग को लेकर इनौस, ऐपवा एवं भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अस्पताल चौक से प्रतिरोध मार्च निकाला. इस दौरान कार्यकर्ता अपने-अपने हाथों में मांगों से संबंधित नारे लिखें तख्तियां लहराते जोर- जोर से नारे लगा रहे थे. मार्च थाना मोर स्थित जलजमाव स्थल पहुंचकर लापरवाह एवं मनमाना नगर परिषद अधिकारी एवं कर्मी के विरुद्ध जम कर प्रदर्शन किया. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विटामिन एंजल के द्वारा भेजी गई विटामिन ए की गोली ईडेन वेलफेयर ट्रस्ट एवं प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में दलित बस्ती बलभद्रपुर एवं ईडेन पब्लिक स्कूल बलभद्रपुर दुधपुरा, समस्तीपुर के सभागार में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर सह विटामिन ए की गोली का वितरण 500 बच्चों के बीच किया गया| इस कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार एनजीओ संघ के सचिव अधिवक्ता संजय कुमार बबलू ने किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

अनुमंडल क्षेत्र में 24 घंटे में 40 सेमी. घटा गंगा का जलस्तर, निचले इलाके से बाढ़ के पानी निकलना हुआ शुरू. जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी के जलस्तर में पिछले 10 दिनों से लगातार जल स्तर में वृद्धि हो रही थी जबकि पिछले 2 दिनों से गंगा के जलस्तर में कमी देखने को मिल रही है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पटोरी बीडीओ किया दरबा पंचायत के विकास कार्यों का निरीक्षण. जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी बीडीओ शिव शंकर राय ने दरबा पंचायत में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया. जहां-जहां प्राधिकरण द्वारा विकास परियोजनाएं चलाई जा रही हैं, उन सभी साइडो पर गए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददादता जानकारी दे रहे हैं की विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन पर दो शौचालय होने के बाद भी यात्री खुले में शौच करने को मजबूर हैं। गंदगी होने के कारण शौचालय में रेल यात्री जाने से परहेज कर रहे हैं। वही, स्टेशन के बाहर ऑटो व टैक्सी स्टैंड में बुनियादी सुविधा नहीं होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन के बाहर एक शौचालय है। जो निजी एजेंसी के माध्यम से संचालित किया जाता है। रेलवे स्टेशन बदहाली का शिकार होता जा रहा है। यहां यात्रियों के लिए बने शौचालय गंदे पड़े हैं, इनमें से गंदा पानी बहता रहता है। जो बह कर सड़क पर आ जाता हैं। जिससे यात्रियों को दुर्गंध का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे में यात्री इनका प्रयाेग करने से कतराते हैं। स्टेशन के साफ-सफाई की जिम्मेदारी निजी हाथों में हैं। यात्री शौचालय की तीन माह से सफाई नहीं हुई है। गंदगी का आलम यह है कि शौचालय का उपयोग करना दूर पास जाने में भी यात्री कतरा रहे हैं। जरुरतमंद यात्री शौचालय का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। स्टेशन पर रोज सैकड़ों यात्री परेशान हो रहे हैं।

विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय महादेव स्थान के प्रांगण में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेश रजक ने किया। सभा को संबोधित करते हुए श्री रजक ने कहा की यह कार्यक्रम मुख्यतः कक्षा एक के छात्रों के अभिभावकों के लिए रखा गया है। इस कार्यक्रम के तहत बच्चों के शैक्षणिक गतिविधि के माध्यम से बच्चों के शैक्षिक स्तर को सुधार करने का प्रयास विद्यालय के शिक्षक कर रहे हैं। इस अवसर पर उपस्थित सभी अभिभावकों को विद्यालय शैक्षणिक व्यवस्था, पुस्तकालय, चिल्ड्रेन कीट को दिखाया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

हाजीपुर- बरौनी रेलखंड के विद्यापतिधाम स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज बन कर तैयार हो गया। करीब 7 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ 33 मीटर लंबा इस पुल के बनने से अब यात्रियों को दूसरे प्लेटफार्म पर जाने में आसानी होगी। फुटओवर ब्रिज नहीं रहने के कारण यात्रियों को रेलवे लाइन पार कर दूसरे प्लेटफार्म पर जाना होता था। जिससे आये दिन ट्रेन हादसे में लोगों की जान भी जाती थी।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता एम.डी एजाज ने राहुल कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की कोरोना काल में लॉकडाउन लगा था।उस समय काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। उस समय रोजगार नहीं मिलने के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा।जिससे जीवन यापन करना भी बहुत मुश्किल हो गया था। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण करवा लिया है

Transcript Unavailable.