आधार कार्ड का जरूरत आज कल हर सरकारी काम काज में पड़ती है। इसलिए इसका एकदम सही होना जरुरी है। कई लोगों का नाम ,पता आधार में सही नहीं होने के कारण उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिक्कत आती है

Transcript Unavailable.

अंचल के प्रधान सहायक द्वारा अवैध राशि वसूली के आरोप में एआईएसएफ द्वारा धरना प्रदर्शन जारी.प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी अंचल के प्रधान सहायक द्वारा शुद्धि पत्र आवेदन को स्वीकृत कराने हेतु पैसे की मांग करने की बात प्रकाश में आई है. बताया जाता है कि प्रखंड परिसर के अंचल कार्यालय में सोमवार को प्रधान सहायक द्वारा अवैध वसूली एवं मनमानी को लेकर एआईएसएफ के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। एआईएसएफ के जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि अंचल कार्यालय में 3 माह पूर्व दाखिल खारिज के शुद्धि पत्र के लिए आवेदन किया गया था। शुद्धि पत्र के नकल के लिए सोमवार को अंचल कार्यालय पहुंचा तो प्रभारी प्रधान सहायक रवि शंकर कुमार द्वारा पैसे की मांग की गई । पैसे नहीं देने पर गाली गलौज एवं मारपीट का आरोप लगाया है। वही प्रधान सहायक ने बताया कि कार्यालय पहुंचकर नकल मांग करने पर मेरे द्वारा कर्मचारी रिपोर्ट नहीं आने की बात कहते ही मारपीट पर उतारू हो गए । दोनों पक्ष की ओर से स्थानीय थाना में एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए आवेदन दिया गया है। थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। समाचार प्रेषण तक धरना प्रदर्शन जारी था। सीओ विकास कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। उच्च न्यायालय में अंचल के कार्य से पटना आया हूं। मोबाइल पर घटना की सूचना मिली है उचित कार्रवाई की जाएगी।

शराब पीकर हंगामा कर रहे युवक को पटोरी पुलिस ने पटोरी बाजार से गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय. प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के पटोरी बाजार से पटोरी पुलिस को गुप्त सूचना मिला था कि पटोरी बाजार में शराब पीकर भर मन कर रहा है पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को पटोरी बाजार से गिरफ्तार कर थाना लाया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

रोगी को किसी भी प्रकार का समस्या ना हो इसके लिए एटीएम का व्यवस्था अपने प्रांगण में किये -डॉ हीरालाल गुप्ता

माल मवेशियाें में फैली लंपी स्किन डिसीज (एलएसडी) बीमारी ने मवेशी पालक किसानों को परेशानी में डाल दिया है। इस बीमारी के जीवाणु तेजी से फैल रहे हैं। बीमारी होने से माल मवेशियों के शरीर पर फोड़े बन रहे है और जोकि घाव में बदल जाते हैं। मवेशी चारा छोड़ देता है। कई बार मवेशी की मौत भी हो जाती है। विशनपुर में दो मवेशी संक्रमित मिले हैं। पशु पालन विभाग ने सतर्कता बरतने हुए इन गांव से पांच किलोमीटर तक मवेशियों का टीकाकरण करने का निर्णय लिया गया है। आसपास के क्षेत्रों में लंपी के लगातार केस सामने आने के बाद विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। कई गांवो के पशुओं में स्किन डिजीज वायरस तेजी से फैल रहा है। पशुपालन विभाग के अधिकारियों को गांव में फैली बीमारी की जानकारी नहीं है। इसके चलते बीमारी की रोकथाम के अभी तक उपाय नहीं किए जा सके हैं। बताते है कि विद्यापतिनगर प्रखंड के किसानों को मवेशियों के चारा में नमक मिलाकर खिलाने की सलाह दी जा रही हैं। लंपी वायरल तेजी से फैलने के पीछे पशु चिकित्सकों का कहना है कि इस वायरस की चपेट में आने के बाद पशु में सात दिनों तक कोई लक्षण नहीं दिखते। यहीं वजह है कि वायरस तेजी से पशुओं में फैल रहा है। एक पशु में लक्षण होने पर यह दूसरे में फैल जाता है और संपर्क में आने से तेजी से पशु संक्रमित हो रहे हैं।

गंगा नदी में फिर से जलस्तर बढ़ने के कारण प्रखंड की बहुत बड़ी आबादी प्रभावित होने लगी है। दियारा क्षेत्र में तेजी से पानी भरने के बाद दियारावासी जानमाल की रक्षा के लिए अन्यत्र पलायन करने लगे हैं। पानी बढ़ने के कारण पहले से ही लोग अपना माल-मवेशी लेकर दूसरी जगह चले गए थे। अब तो फिर से दियारा के कई गांवों में पानी प्रवेश कर गया है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य से मोबाइल वाणी के माध्यम से निशा कुमारी बता रही हैं की पहले इन्हें पता नहीं था की खेती कैसे करते हैं। लेकिन जब इन्होने हुनरबाज़ कार्यक्रम को सुना तो इन्हें मालूम हुआ की जो हम सड़े फल और सब्जी को फेक देते हैं उसी का उपयोग करके खाद बनाते हैं और उसी से खेती करते हैं।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के ग्राम खालिसपुर से आशा कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उन्हें हुनरबाज़ कार्यक्रम बहुत ही अच्छा लगता है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से यह सीख मिली की अगर उन्हें दो बीघा जमीन मिलता है, तो वह उस पर खेती कर सकती है