Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से चुन्नू कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानना चाहते हैं कि हमें खुद को मौसम से कैसे बचाव करें

मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित सूरज नारायण सेवा समिति के सभागार में रविवार को बाल विवाह, बाल मजदूरी व मानव तस्करी को रोकने के लिए युवाओं ने शपथ ली। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. निगहवान अहमद खान ने की।संचालन पत्रकार उमाशंकर सिंह ने किया।इस दौरान मोहिउद्दीननगर के पांच गांवों को बाल विवाह, बाल मजूदरी व मानव तस्करी से मुक्त करने के लिए युवाओं ने शपथ ली।इसके लिए प्रखंड में बाल संरक्षण कमेटी बनाने तथा अधिकारियों से सहयोग लेने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर आमोद कुमार यादव, कमरूलजमा, रौशन कुमार, गोलू कुमार, श्रुति कुमारी, कंचन कुमारी, नेहा कुमारी, ब्यूटी कुमारी, विभूति कुमारी, मुस्कान कुमारी, राहुल कुमार मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर (बिहार) युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा संबद्धता प्राप्त स्वामी विवेकानंद युवा मंडल क्लब पुसहो के द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर पुसहो के प्रांगण में डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती दिवस मनाया गया! इस कार्यक्रम की शुरुआत डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित इस कार्यक्रम की शुरूआत किया गया !

बचपन बचाओ आंदोलन के मार्गदर्शन में समस्तीपुर जिले के विभिन्न प्रखण्डो में बाल संरक्षण के मुद्दों पर कार्यरत गैर सरकारी संगठनों से निर्मित नेटवर्क "बाल संरक्षण समिति", समस्तीपुर की बैठक प्रगति आदर्श केन्द्र,दुधपुरा के प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला स्वयंसेवी संस्था संघ के सचिव संजय कुमार बबलू एवं संचालन अमित कुमार वर्मा ने किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

भारतीय मजदूर संघ बिहार प्रदेश का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग रोसरा ( समस्तीपुर) में अविवरण विवाह भवन ढाव मोहल्ला वार्ड नंबर 21 में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश चौधरी की अध्यक्षता में उद्घाटन सत्र प्रारंभ किया गया। सर्वप्रथम सुधीर प्रसाद (आरोग्य भारती प्रमुख सचिव उत्तर बिहार), श्याम बाबू सिंह (निवर्तमान मुख्य पार्षद रोसरा ),रामबाबू सिंह भारतीय मजदूर संघ प्रदेश मंत्री ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर विधिवत रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया ।

विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र में एक बार फिर गंगा के जलस्तर में लगातार तेजी से वृद्धि हो रही है जिसके कारण दियारे क्षेत्र में बाढ़ के पानी ने अपना पांव पसार कर कई गांव को अपने आगोश में ले रहा है। जिसके कारण दियारे क्षेत्र के अधिकांश गांवों का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से भंग होने के कगार पर है। दियारे इलाके के कुछ सड़कों पर बाढ़ का पानी चढ़ने लगा हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

ऑल इंडिया रेलवेमैन्स फैडरेशन के आव्हन पर रेल कर्मचारीयों की लम्बित मांगों के निस्पादन में हो रही अनावश्यक देरी एवं केन्द्र सरकार के हठधर्मिता पूर्ण वयवहार के मंडल प्रबंधक कार्यालय पर राष्ट्रव्यापी भूख हड़ताल इंडिया रेलवेमैन्स फैडरेशन के आव्हन पर रेल कर्मचारीयों की लम्बित मांगों के निस्पादन में हो रही अनावश्यक देरी एवं केन्द्र सरकार के हठधर्मिता पूर्ण वयवहार के खिलाफ निम्न मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी भूख हरताल शांति पुर्वक मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय के गेट पे किया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता एम.डी एजाज ने रंजीत कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की कोरोना काल में लॉकडाउन लगा था। उस समय काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। इसके कारण मानसिक तनाव से भी गुजरना पड़ा था।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता एम.डी एजाज ने मेघु माँझी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की कोरोना काल में लॉकडाउन लगा था। उस समय काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। इसके कारण मानसिक तनाव से भी गुजरना पड़ा था।कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगवा लिया है