बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर प्रखंड से रौशन कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उन्हें शौचालय योजना का लाभ नहीं मिला है

विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ बाजिदपुर दक्षिण के सभागार में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसंवाद कार्यक्रम में सरकार द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं और विकास को लेकर अधिकारियों द्वारा बताया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर से उत्साहित होकर विश्व हिंदू परिषद जिला इकाई समस्तीपुर के द्वारा बुधवार को शौर्य यात्रा निकाली गई। शौर्य जागरण यात्रा की विधिवत शुरुआत मऊ बाजार स्थित पुरानी दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना कर की गई जहां विश्व हिंदू परिषद् एवं बंजर दल के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने लाल-पीले वस्त्रों में सुसज्जित होकर जय श्री राम- जय श्री राम के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर प्रखंड कार्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर के समीप खड़ी एक ई-रिक्शा बिना चालक के ही अचानक चल पड़ी और आरटीपीएस स्थित पोखर में जा पलटी। गतिमान रही की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं की विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के घमनी पोखर पर सरकारी पैसों से बने गोदाम वर्षों से खाली पड़े हैं। 2014 में लाखों की लागत से बने गोदाम का उपयोग में आसपास के लोग पशुओं का चारा रख उपयोग कर रहे हैं। इस गोदाम की व्यवस्था ठीक करने की जगह भवन प्रमंडल विभाग ने दूसरा नया गोदाम बना दिया। बेकार पड़े इन गोदामों को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि अधिकारी कमीशनखोरी के लिए किस तरह अनुपयोगी भवनों का निर्माण करा दिया हैं। इन गोदामों में जहां अनाज होने चाहिए थे, वहां पशुओं, जानवरों का डेरा है। इन गोदामों के निर्माण में सरकारी पैसों का दुरुपयोग हुआ है, या फिर इनका निर्माण के अधिकारियों ठेकेदारों ने अपनी कमाई के लिए कराया। जिसका उद्घाटन वर्ष 2014 में तात्कालिक मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी द्वारा किया गया था। इस गोदाम का बिहार राज्य भवन निर्माण भवन पटना द्वारा किया गया है, लेकिन लाखों रुपए की लागत से बना 500 एमटी क्षमता वाला यह गोदाम आज भी लावारिस हालत में पड़ा हुआ है। आस-पास रहने वाले लोगों की मानें तो इसमें कभी वर्षों पहले एक बार धान गेहूं रखे गए थे। लेकिन उस के बाद से यह अनाज गोदाम खाली पड़ा है तथा उचित रखरखाव के अभाव में इसकी हालत और खस्ता होती जा रही है।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं की विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के शेरपुर पंचायत के वार्ड 9 में सड़क किनारे जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर गंदा पानी जमा रहता है। इससे यहां से निकलने वाले लोगों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क के बीचों बीच गंदा पानी जमा रहता है। सड़क के दोनों ओर मिट्टी अधिक उच्च होने कारण पानी की निकासी समुचित रूप से नहीं हो पा रही है जो राहगीरों के लिए एक बड़ी समस्या बन गई है। मऊ बाजार से शेरपुर गांव जाने वाली मुख्य सड़क हैं। मुस्लिम टोला की बस्ती हैं जहाँ सड़क पानी से लबालब हो गया है। जलभराव बहुत ज्यादा होने से वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना ही मुश्किल हो गया है। गंदे पानी की निकासी नहीं होने से दुकानदारों, किराएदारों, राहगीरों और ग्रामीणों को लगातार परेशानी हो रही है। इस बारे में स्थानीय लोगों की तरफ से कई बार शिकायत भी की गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि समेत शासन प्रशासन को जानकारी होने के बाद भी इस समस्या का निवारण नहीं किया जा रहा है और इसे अनदेखा किया जा रहा है।खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं कि विद्यापतिनगर प्रखंड के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या 4 में लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत ठोस एवं अवशिष्ट कचरा प्रबंधन को लेकर डब्ल्यूपीयू भवन का निर्माण कार्य शुरू है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंचायत के मुखिया विवेकानंद सिंह ने बताया कि बिहार सरकार द्वारा 15वें वित्त आयोग से इस भवन के निर्माण के लिए राशि आवंटित की गई है। इस भवन निर्माण के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी द्वारा वार्ड संख्या 4 में सरकारी भूमि का चयन किया गया है, जिस पर गत 20 दिनों से निर्माण कार्य चल रहा है। मुखिया ने बताया कि इस भवन निर्माण के लिए सरकार द्वारा पराकलित राशि करीब 8 लाख है, जो कम है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस राशि को बढ़ाकर 11 लाख रुपए किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस महीने भवन निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा तथा इसका उपयोग भी शुरू कर दिया जाएगा।खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

विद्यापतिनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्यापति स्मारक पर व्यवसासी संघ की ओर से ध्वनि प्रसारण के लिए बाजा लगाया गया है। जिसका उपयोग व्यवसाई के सुरक्षा स्वच्छता के लिए किया जाना है। विद्यापतिनगर बाजार के व्यवसाई संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा, अरुण सिंह, रुद्रानंद गिरी ने बताया की विद्यापति स्मारक पर माइक के साथ चारो दिशा के लिए चार हॉर्न लगाया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर प्रखंड के सरकारी तथा निजी विद्यालयों में भी महात्मा गांधी तथा देश के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इस दौरान कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को बाबू के संदेश की जानकारी दी गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के सिमरी पंचायत के वार्ड संख्या 3 अंतर्गत इशापुर शैलेश गाछी के समीप से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक युवक को 2.5 लीटर देशी चुल्हाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सिमरी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 3 निवासी सुधीर कुमार सहनी के पुत्र गुड्डू कुमार (23 वर्ष) के रूप में हुई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।