बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं की विद्यापतिनार प्रखंड मुख्यालय स्थित उगना-महादेव मंदिर शिव भक्तों के लिए धर्म और आस्था प्रमुख केन्द्र रहा है, सालों भर संपूर्ण विद्यापतिधाम शिवभक्तों से गुलजार रहता है, हजारों श्रद्धालु प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से प्रतिदिन बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने के लिए विद्यापतिधाम पहुंचते हैं, परन्तु मंदिर प्रांगण और मंदिर के अगल-बगल फैले गंदगी के अंबार श्रद्धालुओं के मंसूबों पर पानी फेर रहा है । चारों ओर बिखरे कूड़े कचरे एवं गंदगी देख श्रद्धालुओं का मन भिन्ना जाता है, साथ ही बरसात होने की वजह से इनसे निकलने वाली दुर्गंध लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रविवार और सोमवार को मंदिर परिसर में सबसे अधिक भीड़ भाड़ देखी जाती है। ऐसे में मंदिर के चारों ओर फैले कचरे और गंदगी लोगों के लिए दुख और परेशानी का सबब बना हुआ है।

विद्यापतिनगर थाना परिसर में थानाध्यक्ष फिरोज आलम की देखरेख राजस्व अधिकारी वागीशा प्रियदर्शी द्वारा भूमि विवाद से जुड़े मामले के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से कुल 5 भूमि विवाद से जुड़े मामले आए जिसमें से 3 का आन स्पाट आरओ वागीशा प्रियदर्शी द्वारा निष्पादित किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर प्रखंड के गाँव सिमरी वार्ड संख्या 10 से रुपेश कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उन्हें आवास योजना और शौचालय योजना का लाभ नहीं मिला है। साथ ही उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में नाली का निर्माण भी नहीं किया गया है।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर प्रखंड से मीनू देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उन्हें किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला है।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर प्रखंड से हमारे श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उन्हें शौचालय योजना का लाभ नहीं मिला है। साथ ही उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में नाली का निर्माण नहीं किया गया है, जिस कारण सारा पानी सड़क में ही जमा हुआ रहता है