विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के गढ़सीसई पंचायत में बीते 4 अक्टूबर की संध्या एक वृद्ध को गांव के ही कतिपय लोगों द्वारा मार-पीट कर अधमरा कर दिया गया था, जिसके बाद 5 अक्टूबर की अहले सुबह इलाज के दौरान समस्तीपुर सदर अस्पताल में उनकी मौत हो गई। इस बाबत मृतक हरिश्चंद्र प्रसाद सिंह की पत्नी पूर्णिमा सिंह ने विद्यापतिनगर थाना में आवेदन देकर दो नामजद सहित पांच लोगों को आरोपित किया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर एक दिवसीय आईसीडीएस कार्यालय के सामने सेविकाओं और सहायिकाओं ने भूख हड़ताल धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड अध्यक्ष कौशल्या कुमारी ने आवाज बुलंद करते हुए कहा कि सरकार हमारा मानदेय बढ़ाए और हमें सरकारी कर्मचारी का दर्जा दे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर। थाना क्षेत्र के पंचायत समिति भवन के सभागार में मंगलवार की शाम दुर्गा पूजा को लेकर बीडीओ महताब अंसारी, सीओ अजय कुमार, थानाध्यक्ष फिरोज आलम के संयुक्त रूप से अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक कि गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

विद्यापतिनगर शक्ति की देवी माता दुर्गा पूजा में छुट्टी की कटौती से शिक्षको में आक्रोश बना है। बताया गया है की इस बार दुर्गा पूजा में छुट्टी कटौती कर 19 अक्तूबर से देने की बात बताई जा रही है। जबकि पूर्व से दुर्गा पूजा में कलश स्थापन के दिन से ही स्कूलों में छुट्टी हुआ करता था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं की विद्यापतिनगर प्रशासनिक उदासीनता के कारण प्रखंड के सिमरी चौक पर जल जमाव से नारकीय जीवन जीने को विवश है लोग। बताया गया है की सिमरी चौक से हरपुर बोचहा रेलवे हॉल्ट जाने वाली मुख्य पथ के सिमरी चौक के निकट सड़क टूटकर जर्जर बनी है। जिसमे बरसात का पानी जमा होकर सारता रहता है। रेलवे हॉल्ट और चतरा गांव होते उक्त जर्जर पथ से रोज हजारों लोगो के आवागमन होने के साथ छोटी बड़ी वाहनों का भी आना जाना लगा रहता है। इतना ही नहीं गांव के लोगो को अपनी जरूरी काम से भी सड़क पर गंदा पानी जमा रहने से घर से निकलना भी कठिन हो गया है। जिसके कारण उक्त पथ के आसपास के हजारों लोगो को परेशानी का सामना करना परता है। बावजूद किसी अधिकारी का नजर नहीं परने से लोगो में भारी रोष व्याप्त है। स्थानीय विनोद साह, विजेंद्र पासवान, सोफेंद्र पासवान, विजय कुमार आदि लोगो ने इस बाबत स्थानीय विधायक और सरकार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी को जर्जर सरक की जानकारी देते हुए अविलंब निर्माण कराने की मांग किया है।

विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र में दोपहर बाद अचानक बिजली गुल हो जाने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। दोपहर बाद करीब दो बजे से लेकर अभी तक बिजली सप्लाई ठप हैं, जिस कारण शाम ढलते ही पूरा प्रखंड क्षेत्र अंधकार में डूबा गया, वहीं दुकानों एवं बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। इस संबंध में आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हाईटेंशन लाइन में खराबी आ जाने के कारण करीब 6-7 घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रही। वहीं स्थानीय उपभोक्ताओं एवं दुकानदारों ने आरोप लगाया है कि प्रायः दिन में 4-5 घंटे की बिजली कटौती की जाती है, और यदि मौसम खराब हो तो 12-15 घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित हो जाती है तथा इस दौरान बिजली विभाग के कनीय अभियंता या पावर सबस्टेशन में तैनात कर्मी द्वारा फोन नहीं उठाया जाता है, और न ही किसी प्रकार की स्पष्ट जानकारी दी जाती है। कल शाम विद्युत सप्लाई बाधित रहने के कारण प्रखंड के वाजिदपुर बाजार, मऊ बाजार, विद्यापति बाजार सहित अन्य चौक-चौराहों पर अंधकार छाया रहा, वहीं पानी सप्लाई भी प्रभावित रही। बजरंगी चौक स्थित आरती सुधा पार्लर के मालिक राजेश कुमार साह ने बताया कि बिजली कटौती के कारण उनके दुकान में रखे सुधा उत्पाद को सुरक्षित रखने के लिए जैनरेटर का सहारा लेना पड़ा, वहीं मऊ बाजार के व्यवसाई मोहम्मद इबरार ने बताया कि बिजली सप्लाई बाधित रहने से व्यवसाय प्रभावित होता है, अंधकार रहने की स्थिति में ग्राहक कम संख्या में आते हैं।

विद्यापतिनगर प्रखंड के विभिन्न विद्यालय में जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को विभिन्न आपदाओं की स्थिति में बचाव एवं प्रबंधन का गुर विद्यालय के बच्चों को सिखाया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर मेरी माटी मेरा देश' कार्यक्रम के अन्तर्गत आज विद्यापतिनगर प्रखंड के गढसिसई पंचायत में प्रचार रथ का भ्रमण कराया गया। घर घर जाकर लोगों से बातचीत कर इसका महत्व बतलाया गया और अपने उन वीर सपूतों को नमन, वंदन करते हुए सच्ची श्रद्धांजलि दी गयी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।