बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं की विद्यापतिनार प्रखंड मुख्यालय स्थित उगना-महादेव मंदिर शिव भक्तों के लिए धर्म और आस्था प्रमुख केन्द्र रहा है, सालों भर संपूर्ण विद्यापतिधाम शिवभक्तों से गुलजार रहता है, हजारों श्रद्धालु प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से प्रतिदिन बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने के लिए विद्यापतिधाम पहुंचते हैं, परन्तु मंदिर प्रांगण और मंदिर के अगल-बगल फैले गंदगी के अंबार श्रद्धालुओं के मंसूबों पर पानी फेर रहा है । चारों ओर बिखरे कूड़े कचरे एवं गंदगी देख श्रद्धालुओं का मन भिन्ना जाता है, साथ ही बरसात होने की वजह से इनसे निकलने वाली दुर्गंध लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रविवार और सोमवार को मंदिर परिसर में सबसे अधिक भीड़ भाड़ देखी जाती है। ऐसे में मंदिर के चारों ओर फैले कचरे और गंदगी लोगों के लिए दुख और परेशानी का सबब बना हुआ है।
