बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने जानकारी दी की कोरोना संक्रमण अब भी है। इसलिए हमें इससे बचाव के लिए टीका की सभी डोज बिल्कुल सही समय पर ले लेनी चाहिए।जिससे हम संक्रमण से सुरक्षित रहें। खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें। 

समस्तीपुर जिले के पटोरी क्षेत्र के बज्जिका और हिंदी के वरिष्ठ कवि दुखित महतो भक्तराज को शंभू आगेही स्मृति पर्व कार्यक्रम में शंभू आगेही शिखर सम्मान से सम्मानित हुए जहां उन्हें अंगवस्त्र, प्रमाणपत्र , स्मृति चिह्न आदि देकर समाहार संस्था की ओर से डा शारदाचरण और अमिताभ कुमार सिन्हा आदि ने सम्मानित किया। ज्ञात हो कि भक्तराज की अबतक तीन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।

पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के गंगा घाटों पर जलस्तर में एकबार फिर से बढ़ोतरी होने लगी है। गौरतलब है कि समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी यानी सुल्तानपुर घाट, रसलपुर घाट, सरारी अमदीपुर घाट, बुलागिनीन घाट इत्यादि गंगा घाटों पर एक बार फिर से गंगा नदी की जलस्तर पिछले 12 घंटे के अंदर 6 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। बताते चलें कि पटोरी अनुमंडल क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी के तट बांध एवं जलस्तर माफ का जिम्मा बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दलसिंहसराय के अमदीपुर सरारी कैंप को दिया गया है। कैंप पर तैनात कनीय अभियंता जितेश रंजन ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि बुधवार रात्रि से गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने लगा है बुधवार शाम 6:00 बजे गंगा नदी का जलस्तर 46.31मीटर था। वहीं गुरुवार सुबह 6:00 बजे गंगा नदी का जलस्तर 46.40 मीटर बताया गया, दोपहर की बात करें तो जलस्तर 46.43मीटर एवं गुरुवार शाम 6:00 बजे की रिपोर्ट के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर 46.46 मीटर है जो कि खतरे के निशान से 96 सेंटीमीटर ऊपर है। जीवनदायिनी कही जाने वाली गंगा जब रौद्र रूप में आती है तो बड़ा संकट भी पैदा कर देती है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। गंगा में बढ़ाव की गति जारी रही तो तटवर्ती क्षेत्र में लोगों की परेशानी बढ़ेगी। पशुओं के चारे की समस्या गहराने के साथ फसलों के डूबने का संकट भी होगा।

मारवाड़ी विवाह भवन में गंगा दूतों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन के निकट मारवाड़ी विवाह भवन परिसर नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर के तत्वाधान में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत चल रहे दो दिवसीय गंगा दुतों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन उपरांत प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि एएनडी कॉलेज के प्रोफेसर पूर्णिमा सिंह मौजूद थे। इस मौके पर उपस्थित अजय कुमार निराला विक्रम कुमार , कुमारी अनामिका पंडित, सुजाता कुमारी , यशवंत कुमार, संगम कुमारी ,पुतुल कुमारी, मनीषा कुमारी, पूजा कुमारी इत्यादि मौजूद थे।

समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र के हेतनपुर पंचायत के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय चांदपुर का पटोरी प्रखंड विकास पदाधिकारी शिव शंकर राय ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों में पूर्ण शिक्षा के संचार को लेकर शिक्षकों से भी इस पर ध्यान देने की बात कही। इस मौके पर सुजीत कुमार सहित प्रखंड कार्यालय के कई कर्मचारी भी मौजूद थे।

यूडीआई कार्ड का भौतिक सत्यापन को लेकर अनुमंडलीय अस्पताल में शिविर का आयोजन किया गया है। गौरतलब है कि समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल के सभाकक्ष में बुधवार को दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया गया। वही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के दिव्यांग जनों के आवश्यक कागजात का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 27 अगस्त तक शिविर के माध्यम से अनुमंडलीय अस्पताल में किया जाएगा। इस मौके पर चिकित्सक अमरेंद्र प्रसाद द्वारा भौतिक सत्यापन किया जा रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

महीनों से फरार चल रहे प्राथमिकी दर्ज अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल. गौरतलब है कि समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के उत्तरी धामौन गांव से शराब मामले में प्राथमिकी दर्ज अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पटोरी थाना एएलटी प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पटोरी थाना कांड संख्या 167/22 के मुख्य आरोपी महीनों से फरार चल रहे थे गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी के घर से गिरफ्तार कर लिया गया है. उक्त आरोपी का पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के उतरी धमौन गांव के रहने वाले हैं स्वर्गीय लाल देव राय के पुत्र सहदेव राय के रूप में किया।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें। 

पटोरी में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान का पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्रीकांत सिंह, संजीव कुमार जयसवाल, अभय कुमार इत्यादि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया है। मास्टर ट्रेनर का निर्वाहन शिवनाथ प्रसाद , श्रवण कुमार, महेश राय ,राकेश शर्मा, नंदलाल राम, अनिता कुमारी द्वारा तीन अलग-अलग बैच बनाकर प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के उपरांत मास्टर ट्रेनर ने प्रशिक्षुओं को हिदी भाषा को सिखाने के लिए सुनना, बोलना, पढ़ना और लिखना के अंतर्गत मौखिक भाषा विकास, ध्वनि जागरूकता, डिकोडिग, पठन-पाठन, पढ़कर समझना और समझ के साथ पठन-लेखन बिदुओं के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर उपस्थित प्रशिक्षण प्रभारी लेखापाल रवि कुमार, रामनरेश राय ,नवल कुमार नवीन, माधुरी रानी, इंतखाब आलम, अमरनाथ दास अमोद कुमार राय सहित 120 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण ग्रहण किया।अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

गौरतलब है कि समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र के मारवाड़ी विवाह भवन परिसर में नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर के तत्वाधान में नमामि गंगे परियोजना के तहत पंचायत स्तरीय गंगादूतो का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वशिष्ठ राय वशिष्ठ रहे। वही नमामि गंगे परियोजना के जिला परियोजना अधिकारी बृजेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। गंगा जूतों को संबोधित करते हुए निरजेश कुमार ने कहा कि गंगा को हम माँ का दर्ज़ा देते हैं तो फिर माँ को कष्ट देने का हमे कोई अधिकार नही है। हम गंगा को गन्दगी से मुक्त करा कर सही रूप से उसको सम्मान दे सकते हैं। गंगादूतो को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक अजय कुमार ने कहा कि गंगा के बिगड़ता स्वरूप आमजन को संकट में डाल सकता है। इसके दुष्परिणामों से सबसे ज्यादा प्रभावित गंगातट के गांव हो रहे हैं। गंगा से लगे गांवों के लोगों को भी अपने भविष्य के बारे में सोच गंगा को स्वच्छ रखने के उपायों को व्यवहार में उतारना होगा। अतिथियों को स्वागत करता के रूप में विक्रम कुमार रहे। इस प्रशिक्षण में उपस्थित सुजाता कुमारी ,कुमारी अनामिका पंडित ,यशवंत कुमार ,संगम कुमारी, शबनम कुमारी, अंजनी कुमारी, पुतुल कुमारी ,मनीषा कुमारी ,पूजा कुमारी, शिवम कुमार अमन कुमार दिलीप कुमार रितेश कुमार गुड्डू कुमार इत्यादि लोगों ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

गौरतलब है कि समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमण्डल क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी का जलस्तर मंगलवार सुबह की रिपोर्ट के अनुसार स्थिर बताई जा रही है। इससे तटवर्ती इलाकों के साथ ही स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली है। हालाँकि गंगा नदी का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से 90 सेंटीमीटर ऊपर है