पटोरी बाजार में ATM तोड़कर बदमाशों ने की पैसे चुराने की कोशिश, नेपाली चौकीदार की सतर्कता से बड़ा हादसा टला गया। गौरतलब है कि समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के सोमवारी हाट के निकट अवस्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम मशीन को तोड़कर पैसे चुराने का अज्ञात बदमाशों ने किया कोशिश, सीसीटीवी कैमरा को किया क्षतिग्रस्त। पटोरी बाजार के व्यवसायियों द्वारा रखे गए प्राइवेट चौकीदार यानी नेपाली चौकीदार कि सतर्कता के कारण यह बड़ा हादसा को टला गया है। नेपाली चौकीदार जानकारी देते हुए कहा कि और रात्रि में बाजार भ्रमण कर रहा था इसी दौरान उन्हें एटीएम तोड़ते हुए बदमाशों पर नजर पड़ा उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचना दी तब तक बदमाशों मौके से फरार हो गए। रविवार छुट्टी के कारण बैंक बंद होने की वजह से खबर लिखने वक्त तक सीसीटीवी फुटेज नहीं खनग़लवाया गया है हालांकि पटोरी पुलिस एक चौकीदार को सेंट्रल बैंक के निकट तैनात कर दिया है।
पटोरी प्रखंड क्षेत्र अरैया,सरहद गांव के निचले हिस्सों में घुसा बाढ़ का पानी,हुआ सैकड़ों एकड़ की फसल बर्वाद। गौरतलब है कि समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली बाया नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने के कारण अरैया,सरहद माधो गांव के निचले हिस्सों में बाढ़ का पानी घुस गया है जिससे खेतों में लगाई गई सैकड़ों एकड़ मकई एवं धान की फसल बर्बाद हो चुकी है सुनिए औरैया गांव के किसान क्या कहना चाहते हैं
दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर शिउरा गाँव में की गई पूजा समिति की बैठक. गौरतलब है कि समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र के शिवरा पंचायत के श्री राम जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में दशहरा पर्व के दौरान मां दुर्गा प्रतिमा निर्माण से लेकर लगने वाले मेले को लेकर पूजा समिति के सदस्यों चुनाव भी संपन्न हुआ है। पिछले दो सालों से महामारी के कारण सरकार ने प्रतिबंध लगाया था। इस बार सरकार की तरफ से समाचार प्रेषण तक कोई प्रतिबन्ध नहीं है,इसलिए पूजा पंडाल में फिलहाल कोई अर्चन नही है। इस मौके पर सुबोध कुमार चौधरी को दुर्गा पूजा समिति का अध्यक्ष बनाया गया। वहीं शिवलाल बैठा को समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया। विशाल कुमार को पूजा समिति का कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर उपस्थित विनय कुमार,गौरव कुमार सुरज कुमार साह,रजनीश पोद्दार,पंकज कुमार,मोहित कुमार,विक्रम कुमार, शिवकुमार सहनी, पुरन साह, विक्कू कुमार,प्रेम कुमार,प्रीतम कुमार,राहुल कुमार,राजा बाबू, पिंटी कुमार इत्यादि लोगो मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
धमौन गाँव एवं कॉलेजो में चलाया गया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान। गौरतलब है कि समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के धामौन गांव, जलालपुर गाँव , जीएमआरडी कॉलेज इत्यादि गांव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा चलाया गया सदस्यता अभियान। उक्त आशय की जानकारी देते हुए पटोरी अनुमंडल सदस्यता प्रमुख शाह नगर मंत्री रणधीर लालू कुमार नदी। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है एक स्वाभिमान और संस्कारी संगठन के रूप में विद्यार्थी परिषद निरंतर 75 वर्ष से समाज एवं छात्रों की सेवा करते आ रही है। इस मौके पर उपस्थित अमरेश कुमार राय रोबिन कुमार ,ओम जय कुमार ,तरुण कुमार ,अनामिका, संगम, राजू ,रितेश, सुनील ,राहुल, नितेश, तेजप्रताप आदि मौजूद थे।अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पटोरी के निजी क्लीनिक में इलाजरत युवती की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम. गौरतलब है कि समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल के सामने स्थापित जीवन ज्योति अस्पताल में डिलीवरी के लिए आई एक युवती के ऑपरेशन के बाद मौत हो गई वहीं बच्चा स्वस्थ बताया जाता है मृतक की पहचान मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदी पुर गांव के विनोद पंडित के 21 वर्षीय पत्नी कविता देवी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मृतक अपने मायके पिता विजय पंडित के यहां पटोरी थाना क्षेत्र के हसनपुर सूरत आई थी। शुक्रवार को डिलीवरी के लिए अनुमंडलीय अस्पताल के लिए चला लेकिन अनुमंडलीय अस्पताल की जगह ठीक सामने जीवन ज्योति अस्पताल पहुंच गया। परिजनों का कहना है कि आज सुबह में ऑपरेशन कर बच्चा को निकाला गया जो बच्चा स्वस्थ है बेहतर इलाज की बात कह कर स्वास्थ्य कर्मी खुद से बिना परिजन को दिखाए हुए व बिना बताये हुए एंबुलेंस से हाजीपुर ले जाकर मरा हुआ अवस्था में छोड़ दिया और वहां से स्वास्थ्य कर्मी भाग आया। परिजन ने वापस पटोरी आते ही आक्रोशित लोगों ने जीवन ज्योति अस्पताल के सामने सड़क जाम कर दिया। स्थानीय पुलिस जाम स्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे थे समाचार लिखने वक्त तक सड़क जाम था एवं दोनों ओर लंबी गाड़ियों की लंबी तांता लग गई थी।अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
चकसाहो ट्रैक्टर चोरी कर रहे चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ कर की पुलिस के हवाले। गौरतलब है कि समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के चकसाहो पंचायत के वार्ड संख्या 06 चकसाहो गोदाम गांव में तीन की संख्या में चोरों ने ट्रैक्टर चोरी करने का कोशिश किया तो वाहन स्वामी ने चोरों को धर दबोचा शोर मचाने लगा। हल्ला सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर पकड़ लिया ,और पटोरी पुलिस को सूचना दी सूचना पर पुलिस पहुंच कर तीनों युवकों पकड़ कर थाना लाया युवक के पास से तेज धार चाकू, पेचकस, मोबाइल,आठ की संख्या में गाड़ी की चाबी एवं एक अपाची मोटरसाइकिल बरामद हुआ।अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जमीनी विवाद के निपटारे के लिए शनिवार को स्थानीय थाना में जनता दरबार लगाया गया। गौरतलब है कि समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना परिसर में अंचलाधिकारी विकास कुमार के नेतृत्व में जनता दरबार लगया गया हैं। इस मौके पर पांच पुराने मामले पर पक्ष विपक्ष का बात सुनकर सुनवाई की जा रही है वही खबर लिखने वक्त तक एक नए मामला को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है।अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शाहपुर पटोरी प्रखंड कार्यालय परिसर में बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन द्वारा धरना प्रदर्शन दिया गया. जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड कार्यालय परिसर में बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन पटोरी द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन दिया. उक्त धरना प्रदर्शन में महंगाई पर रोक ,दलित बस्ती को मुख्य सड़क से जोड़ना, तमाम भूमिहीनों को वास्तविक पर्चा उपलब्ध कराना, सरकारी अस्पताल में मुफ्त दवाएं एवं इलाज की व्यवस्था इत्यादि मांग शामिल है। संघ के जिला मंत्री रामश्रेय महतो, राम सागर पासवान, रामेश्वर राय मदन मोहन दास देवेंद्र महतो अखिलेश पासवान विमला देवी आदि मौजूद थे।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।
पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के गंगा में धड़ल्ले से जारी है नावों पर ओवरलोडिंग, उड़ा रहे नियमों की धज्जियां गौरतलब है कि समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी यानी बुलागिनीन घाट, अमदीपुर घाट, रशलपुर घाट इत्यादि घाट पर ओवरलोड नाव के परिचालन कभी भी बड़ा हादसा का कारण बन सकता है। पुलिस या फिर ग्रामीण चौकीदार की तैनाती नहीं की गई है। इसी कारण से नावों पर ओवरलोडिंग जारी है। प्रशासन की नाक के नीचे जानलेवा खेल-खेला जा रहा है ।नाविक अधिक से अधिक रुपया कमाने के चक्कर में क्षमता से अधिक नाव पर ओवरलोडिंग कर लोगों को बैठाकर गंगा नदी पार करा रहा है। इन सभी घाटों पर प्रतिदिन कई हजार लोग जान हथेली पर रखकर ओवरलोड नावों से पटोरी प्रखंड के गंगा पार सैयदा गांव, सरसबा दीयर, हरदासपुर दीयर इत्यादि गाँव से लोग आते जाते हैं।
अमदीपुर -सरारी गंगा घाट पर जलस्तर खतरे के निशान से 118 सेंटीमीटर ऊपर, कनीय अभियंता ने दी जानकारी। गौरतलब है कि समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज किया जा रहा है उक्त आशय की जानकारी देते हुए बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दलसिंहसराय के कनिया अभियंता जितेश रंजन ने कहा कि गंगा नदी का जलस्तर पिछले 12 घंटे के अंदर 8 सेंटीमीटर का विरोध दर्ज किया गया है वही 24 घंटे की बात करें तो 22 सेंटीमीटर वृद्धि दर्ज किया गया है। गंगा तट पर बसे लोगों की बेचैनी बढ़ चुकी है क्योंकि गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने लगा है। शुक्रवार शाम 6:00 बजे की रिपोर्ट के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर 46.68 मीटर है जो खतरे का निशान इस स्थल पर 45.50 मीटर पूरा होने पर स्पष्ट करता है यानी गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 118 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।
