बाढ़ के पानी में आवागमन का एक मात्र विकल्प है नाव। लेकिन शहद माधव गांव के लोगों के पास नाव की कोई व्यवस्था है ही नहीं। इसलिए उन्होंने जुगाड़ लगा कर खुद से बनाया है नाव। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सरहद माधव गांव के खेतों में घुसा बाढ़ का पानी,हुआ सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र के सरहद माधव गांव से गुजरने वाली वह नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण खेतों में लगाई गई फसल में बाढ़ का पानी घुस चुका है जिससे फसल बर्बाद भी होने का सिलसिला जारी है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पटोरी अनुमंडल क्षेत्र में उफान पर गंगा नदी,खतरे के निशान से 183 सेंटीमीटर ऊपर,12 घंटे में 8 सेंटीमीटर की वृद्धि। यह मामला समस्तीपुर जिला के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी कहां है जहां गंगा की जलस्तर खतरे के निशान से 183 सेंटीमीटर ऊपर हो चुका है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पटोरी में अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट मैच का उद्घाटन स्थानीय विधायक परिचय प्राप्त कर किया। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी के जननायक करपुरी स्टेडियम परिसर में राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर फुटबॉल टूर्नामेंट मैच का उद्घाटन स्थानीय विधायक रणविजय साहु द्वारा दोनों टीम से परिचय प्राप्त कर किया। यह मैच पटोरी के यंग राइजिंग स्टार क्लब दरभंगा जिला के एककलव फुटबॉल झंझारपुर टीम के बीच खेला जा रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शाहपुर पटोरी प्रखंड क्षेत्र के तारा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, दोनों पक्ष से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल। गौरतलब है कि समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र के तारा धमौन पंचायत के हसनपुर सूरत गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गए ,दोनों पक्ष के घायलों का इलाज पटोरी अनुमंडल अस्पताल में की जा रही है। मारपीट के बारे में बताया जाता है कि पटोरी थाना क्षेत्र के हसनपुर सूरत गांव के रहने वाले फुलन राय एवं लग्नदेव राय।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मोहिउद्दीननगर पीएचसी का बेगूसराय स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किया गया निरीक्षण। गौरतलब है कि समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीनगर प्रखंड अंतर्गत स्थानीय पीएचसी का बेगूसराय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीमों ने इमरजेंसी, प्रसव कक्ष व अन्य वार्डों का जायजा लिया। इसके बाद अस्पताल में व्यवस्था से संबंधित अधिकारियों को कई निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो आप काम करते हैं। वह दिखना चाहिए। रोगियों को सुविधाएं भी मिलनी चाहिए। इस मौके पर उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन कुमार धीरेंद्र कुमार अमित सिन्हा सुमन कुमार गीता कुमारी रिचा कुमारी नीतू कुमारी अलका आदि मौजूद थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

अनुमण्डल के अमदीपुर में गंगा का रौद्र रूप, गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 165 सेंटीमीटर ऊपर.गौरतलब है कि समस्तीपुर जिला के पटोरी अनुमण्डल क्षेत्र सुल्तानपुर घाट, अमदीपुर घाट ,रशलपुर घाट, बुलागिनीन घाट इत्यादि घाटो पर पिछले 24 घण्टे में 12 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई हैं। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दलसिंहसराय के कनीय अभियंता जितेश रंजन ने बताया कि रविवार शाम 6:00 बजे गंगा नदी का जलस्तर 45.03 मीटर था. वही आज सोमवार शाम 6:00 बजे की रिपोर्ट के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर 45.15 मीटर हो चुका है. पिछले 24 घंटे में 12 सेंटीमीटर का वृद्धि हो चुका हैं । यानी खतरे के निशान से 165 सेंटीमीटर ऊपर हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पटोरी थाना क्षेत्र शिउरा गाँव के मंदिर से हजारों का सामान चोरी, पीतल के घंंटे भी ले गए चोर। गौरतलब है कि समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के शिउरा गांव में अवस्थित बाबा अमर सिंह के मंदिर परिसर से हजारों की अज्ञात चोरों ने की चोरी। सोमवार की सुबह को जब पुजारी राम जनन साहनी मंदिर की सफाई को लेकर पहुंचे तो मंदिर में लगे पीतल के लगभग नौ से दस घंटे गायब मिले। उसी मंदिर के निकट बाबा भोले का भी मंदिर में लगे घंटे भी गयाब हो चुके थे। घंटे का वजन लगभग 51 किलोग्राम बताया जा रहा है। बताते चलें कि आए दिन पटोरी थाना क्षेत्र में दिन प्रतिदिन चोरी की घटना तेजी से बढ़ रही है एक सप्ताह के अंदर डकैती की तीन विभिन्न स्थानों पर चोरी की घटनाएं हुईं। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम हो गया है।अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

सम्राट अशोक रक्त सेवा समिति झंझारपुर के द्वारा सामाजिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत खुटौना प्रखंड के छर्रापट्टी चौक पर पंचायत भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ! जिसमें 25 रक्तदाताओं ने अपना कीमती रक्त दान किया ! यह रक्तदान शिविर सुदूर देहात इलाके में लगाया गया था ! शिविर का प्रारंभ कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष एवं जदयू के शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव श्री कृष्ण देव महतो जदयू के जिलाध्यक्ष श्री सत्येंद्र कामत जी जिला पार्षद श्री नीलम यादव जी सदर अस्पताल मधुबनी ब्लड बैंक के प्रभारी श्री विनोद कुमार झा जी समिति के संचालक सचिव आचार्य श्री ललित शास्त्री जी प्रख्यात मनोचिकित्सक श्री राम उदगार महतो जी,अरविन्द महतो,सिकटियाही पंचायत के मुखिया श्री प्रदीप कुमार महतो एवं श्री मोहन महतो जी एवं समाजसेवी ईंजीनियर गंगाप्रसाद सिंह जी के द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलन करके किया गया ! इस इलाके में रक्तदान शिविर को लेकर क्षेत्र में काफी उत्सुकता थी जिस कारण लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी ! इस रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले रक्त दाताओं को सम्राट अशोक सेवा सम्मान 2022 के प्रशस्ति पत्र एवं अतिथियों को भारत के संविधान के प्रस्तावना पत्र से सम्मानित किया गया ! अंत में समिति की ओर से आचार्य ललित शास्त्री ने सभी आगत अतिथियों,रक्त दाताओं एवं शिविर की सफलता में लगे हुए सभी महानुभाव लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया !

अनुमंडल क्षेत्र में गंगा की जलस्तर हुआ खतरे के निशान से 153 सेंटीमीटर ऊपर. मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 153 सेंटीमीटर ऊपर हो चुकी है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दलसिंहसराय के अमदीपुर सरारी कैंप से मिली जानकारी के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर रविवार सुबह 6:00 बजे 46.95 मीटर था वही शाम 6:00 बजे 43.03 मीटर हो चुका है पिछले 12 घंटे में गंगा की जलस्तर 8 सेंटीमीटर का वृद्धि हुआ है। अनुमंडल क्षेत्र के निचले हिस्सों में बाढ़ की पानी प्रवेश भी कर चुकी है।