पटोरी अनुमंडल कार्यालय के निकट निबंधन कार्यालय खोलने को लेकर अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र के नवनिर्मित सरकार भवन एवं चकस्लैम पंचायत सरकार भवन का जिला अवर निबंधन पदाधिकारी हेमंत कुमार ने निरीक्षण किया। जिला अवर निबंधन विभाग की टीम ने बताया कि भवन का चयन होते हैं रजिस्ट्री कार्यालय जल्द ही खुल जाएगा साथ ही रजिस्ट्री का काम भी शुरू हो जाएगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी प्रखंड क्षेत्र के स्थानीय शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जोरों शोरों से की जा रही है। जिससे दुर्घटना में कमी आ सकती है पूर्व से स्थापित ओवर ब्रिज और नई बन रही ओवरब्रिज की डिस्टेंस काफी अधिक है, जिस कारण यात्री पटरी से तड़प केर ही एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाते थे। जिससे कई बार दुर्घटना भी हो चुकी है
रूनी भुइया मंदिर के निकट गंगा घाट पर नेहरू युवा केंद्र द्वारा गंगा को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाया गया। जनकारी के साथ समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र के धमौन गांव में राजू कुमार के नेतृत्व में गंगा सफाई के साथ-साथ गंगा स्वच्छता का शपथ दिलाया गया। राजू ने कहा मां गंगा हमारी सभ्यता और संस्कृति का विरासत है इसे बचाए रखना हम तमाम युवाओं की आवश्यकता है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
राष्ट्र सेवा दल एवं असंगठित खेतिहर मजदूर पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में "काश्मीर का वर्तमान" विषयक संगोष्ठी का आयोजन राष्ट्र सेवा दल के अख्तियारपुर कार्यालय सभा भवन में किया गया। मुख्य वक्ता राष्ट्र सेवा दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुरेश खैरनार नें आज के समसामयिक विषय पर कहा कि काश्मीर की समस्या आजादी के वक्त से हीं यथावत बनी है। राजनीतिक धुर्वीकरण और वोट को प्रभावित करने के लिये हीं यहाँ की समस्याओं का सम्प्रदायीकरण किया जाता रहा है। देश की मुख्यधारा में युवाओं को शामिल न कराकर तथा सभी तरह के सरकारी शैक्षिक संस्थानों को ध्वस्त कर भटकाव की स्थिति बनाई गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शाहपुर पटोरी प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी के जलस्तर में पिछले 12 घंटे में 7 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज किया गया है जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी के जलस्तर में पिछले 12 घंटे के अंदर 7 सेंटीमीटर दर्ज किया गया है।
शाहपुर पटोरी प्रखंड क्षेत्र के शिवरा पंचायत में जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र के शिवरा पंचायत में पोखर हाट के निकट श्री कृष्ण जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर सोमवार को संस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पटोरी प्रखंड क्षेत्र में गंगा नदी के जलस्तर खतरे के निशान से 68 सेंटीमीटर ऊपर,मंडरा रहा बाढ़ का खतरा. जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। जानकारी देते हुए बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दलसिंहसराय के कनीय अभियंता जितेश रंजन ने कहा कि रविवार सुबह 6:00 बजे की रिपोर्ट के अनुसार गंगा का जलस्तर 45.98 मीटर था वही रविवार दोपहर 12:00 बजे की रिपोर्ट के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर 46.08 मीटर था, रविवार शाम 6:00 बजे के बाद करे तो गंगा नदी का जलस्तर 46.18 मीटर हो गया है। यानी पिछले 6 घंटे में गंगा नदी का जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज किया गया है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
नया टोला गांव में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में कवि सम्मेलन कार्यक्रम शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया. जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शिवरा पंचायत के नया टोला गांव में रविवार को आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। ज्ञान शंकर शर्मा द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया वही प्रत्याशी कुमारी द्वारा स्वागत गण प्रस्तुत की गई है। कार्यक्रम का अध्यक्षता द्वारिका राज सुबोध ने किया है कार्यक्रम का संचालन अशरफ इमाम ने किया, इस कार्यक्रम का विशिष्ट अतिथि के रूप प्रोफेसर हरिनारायण सिंह हरि रहे। स्वागत कर्ता के रूप में सुनील कुमार सिंह, रजनीश कुमार पोद्दार, पूरन साह, रत्नेश कुमार ,नईमुद्दीन शिवलाल बैठा ,विशाल कुमार इत्यादि रहे। इस मौके पर क्षेत्र के जाने-माने कवि हरि नारायण सिंह हरि मुकेश कुमार मृदुल, ज्वाला संध्या पुष्प, फिरोज, ईश्वर करूं पूजा सिंह सुधीर कुमार इत्यादि मौजूद रहे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शाहपुर पटोरी प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी खतरे के निशान को छू लिया। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गंगा घाटों से मिली जानकारी के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर पिछले 12 घंटे में 13 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज किया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शाहपुर पटोरी थाना परिसर में भूमि विवाद निपटारा को लेकर जनता दरबार का किया गया आयोजन. जानकारी के साथ समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना परिसर में अंचलाधिकारी विकास कुमार के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
